सेलिना ने की कन्नड़ फिल्म में एंट्री
कई फिल्मों में अपने जलवे बिखेर चुकी अभिनेत्री सेलिना जेटली अब कन्नड फिल्म 'श्रीमती' से दक्षिण के भारत फिल्म उद्योग में दस्तक देने जा रही है।
यह हिन्दी फिल्म 'ऐतराज' का रीमेक है और इसके लिए सेलिना ने पेरिस और बैंकाक से अपने लिए परिधान खरीदे हैं। सेलिना ने बताया, "मेरे डिजाइनर मुझे परवीन बॉबी और जीनत अमान जैसी ग्लैमरस अभिनेत्री के तौर पर पेश करना चाहते थे। इसलिए मेरे परिधान पेरिस और बैंकाक से खरीदे गए।" संपत द्वारा निर्देशित 'श्रीमती' का निर्माण शंकरे गौड़ा कर रहे हैं।
फिल्म 'श्रीमाथी' में दक्षिण के सुपरस्टार उपेंद्र और उनकी पत्नी प्रियंका भी प्रमुख भूमिका में है। गौरतलब है कि अब्बास-मस्तान की हिन्दी फिल्म 'ऐतराज' ने प्रियंका चोपड़ा को शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचा दिया था।
aitraaz उपेंद्र ऐतराज कन्नड फिल्म प्रियंका शंकरे गौड़ा श्रीमती सेलिना जेटली bangkok celina jaitley kannada film paris priyanka chopra sampath shankare gowda sreemathi upendra


Click it and Unblock the Notifications