खबरों में बनें रहने के लिए सेलिना ने की गे-सेक्स की बात?
लेकिन वो डरने वालों में से नहीं हैं और अपने और अपने बच्चों की जान परवाह किये बगैर वो बाइ-सेक्सुअल लोगों के अधिकारों के लिए लड़ती रहेगीं।
सेलिना ने ऐसी बयानबाजी तब की जब संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में संयुक्त राष्ट्र के स्वतंत्र और समान अभियान का प्रचार करने के लिए आई थी। हालांकि सेलिना ने यह नहीं बोला कि उन्हें कौन धमका रहा है और अगर ऐसा है तो वो कानून की मदद क्यों नहीं ले रही हैं।
सेलिना के इस बयान पर ट्विटर और फेसबुक पर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। लोगों का कहना है कि सेलिना ने यह सबकुछ लाइम लाइट में आने के लिए किया है। अरे लंबे अरसे से लोग इस सेक्सी हसीना के बारे में ना तो कुछ सुन रहे थे और ना ही मैडम हाईलाइट हो रही थीं लेकिन सेलिना की यह बयानबाजी उन्हें एकदम से हेडलाइन में ले आया। कुल मिलाकर कर यह सब कुछ सेलिना का पब्लिसिटी स्टंट था जिसमें वो कामयाब हो गयी हैं।
मालूम हो कि पूर्व मिस इंडिया सेलिना जेटली ने अपना फिल्मी करियर फिरोज खान की फ्लॉप फिल्म 'जहानशीं 'से शुरू किया था। बला की खूबसूरत और मादक हुस्न की मल्लिका ने जमकर बॉलीवुड फिल्मों में एक्सपोज किया लेकिन इसके बावजूद उनकी दाल बॉलीवुड में गली नहीं जिसके बाद वो मॉडलिंग की दुनिया में सक्रिय हो गयीं और ऑस्ट्रिया में अपने ब्वॉयफ्रेंड पीटर हैग से शादी कर ली और साल 2012 में उन्होंने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया और इस समय भी वो दुबई में ही पीटर संग जीवन व्यतीत कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications












