Celina Jaitly के भाई को हिरासत में लिया तो काली हुईं एक्ट्रेस की रातें, कहा- 'हर रोज रोते हुए सोती हूं'

Celina Jaitly brother UAE case: बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने हाल ही में अपने भाई मेजर (रिटायर्ड) विक्रांत कुमार जेटली को लेकर सोशल मीडिया पर एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया। दरअसल, दिल्ली हाई कोर्ट ने हाल ही में विदेश मंत्रालय को नोटिस जारी किया है, जिसमें सेलिना के भाई के मामले में जवाब मांगा गया है। विक्रांत पिछले साल यानी 2024 से यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) में हिरासत में हैं।
कोर्ट की कार्रवाई के बाद सेलिना ने अपने भाई के लिए एक इमोशनल मैसेज लिखा और बताया कि वह हर रात अपने भाई के लिए रोते हुए सोती हैं। उन्होंने लिखा कि अगर जरूरत पड़ी तो वो अपने भाई को वापस लाने के लिए सब कुछ छोड़ सकती हैं।
सेलिना का इमोशनल पोस्ट
रविवार, 9 नवंबर को सेलिना जेटली ने अपने भाई विक्रांत के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'मेरे डंपी, उम्मीद करती हूं तुम ठीक होगे। मैं तुम्हारे साथ हमेशा की तरह चट्टान बनकर खड़ी हूं। मैं हर रात तुम्हारे लिए रोती हूं और प्रार्थना करती हूं। तुम्हें वापस लाने के लिए मैंने कोई कोशिश नहीं छोड़ी। भगवान अब हमारे साथ रहेंगे मेरे भाई, तुम्हारा इंतजार कर रही हूं।'
अदालत में पहुंची सेलिना
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेलिना ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। उनका आरोप है कि 6 सितंबर 2024 को यूएई में उनके भाई का अपहरण कर उन्हें गलत तरीके से हिरासत में रखा गया। उन्होंने बताया कि भारत सरकार से बार-बार मदद मांगने के बावजूद अब तक उन्हें अपने भाई की हालत या कानूनी स्थिति की कोई जानकारी नहीं मिली है।
फिल्मी करियर
सेलिना जेटली आखिरी बार 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'Thank You' में लीड रोल में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने 2012 की फिल्म 'Will You Marry Me?' में स्पेशल अपीयरेंस दी थी। 2020 में वो 'Season's Greetings' नाम की शॉर्ट फिल्म में भी दिखीं, जिसका निर्देशन राम कमल मुखर्जी ने किया था और यह फिल्म एक OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। हालांकि, यह फिल्म उनके थिएटर में बतौर लीड एक्ट्रेस कमबैक की शुरुआत नहीं थी।


Click it and Unblock the Notifications











