सेलिना ने पति पर लगाए शॉकिंग आरोप, कहा- 'न्यूड फोटोज लीं, कलीग के साथ संबंध बनाने पर मजबूर किया'

Celina Jaitly domestic violence case: बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने अपने ऑस्ट्रियाई बिजनेसमैन पति पीटर हॉग के खिलाफ मुंबई की एक स्थानीय अदालत में घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है। करीब 15 साल की शादी के बाद सेलिना ने कोर्ट में कई चौंकाने वाले आरोप लगाते हुए तलाक की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने 50 करोड़ रुपये मुआवजे और बच्चों की कस्टडी की भी अपील की है।
याचिका में सेलिना ने बताया कि शादी के दौरान उनके साथ कई तरह की क्रूर हरकतें और मानसिक-शारीरिक उत्पीड़न हुआ। आइए जानते हैं सेलिना ने कोर्ट में क्या-क्या आरोप लगाए-
1. बच्चे के जन्म के तीन हफ्ते बाद घर से निकालने का आरोप
सेलिना ने दावा किया कि डिलीवरी के सिर्फ तीन सप्ताह बाद, जब उनके टांके भी पूरी तरह नहीं भरे थे, पीटर ने गुस्से में उन्हें घर से बाहर धक्का देकर निकाल दिया। उस वक्त पड़ोसियों ने आकर उनकी मदद की थी।
2. अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करने का आरोप
अभिनेत्री ने कहा कि पीटर उन्हें अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए दबाव डालते थे और अपनी शर्तों पर ही शारीरिक संबंध की मांग करते थे।
3. दूसरे पुरुषों के साथ संबंध के लिए दबाव
याचिका में कहा गया कि पीटर ने सेलिना पर दूसरे पुरुषों, खासकर अपनी कंपनी के एक बोर्ड डायरेक्टर, के साथ संबंध बनाने का दबाव डाला ताकि उनकी प्रोफेशनल स्थिति बेहतर हो सके।
4. निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल करने का आरोप
सेलिना ने कोर्ट को बताया कि पीटर ने उनकी आपत्तिजनक नग्न तस्वीरें खींचीं और बाद में इन तस्वीरों का उपयोग उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए किया।
5. बच्चों के सामने अपमानित करना
अभिनेत्री ने कहा कि पीटर बच्चों के सामने उन्हें 'वैश्या', 'कम दिमाग वाली' और 'नौकरानी जैसी' जैसे शब्दों से अपमानित करते थे।
6. हिंसक स्वभाव और शराब की लत
याचिका के अनुसार पीटर का स्वभाव बेहद आक्रामक था। शराब पीने के बाद वह घर में चीजें फेंकते, तोड़फोड़ करते और कई बार सेलिना के साथ हाथापाई भी करते थे।
7. भावनात्मक कमजोरी का फायदा उठाने का आरोप
सेलिना के वकील ने बताया कि साल 2017 में जब एक्ट्रेस ने अपने एक बच्चे और माता-पिता को खो दिया था, तब पीटर ने उनकी टूटी हुई मानसिक स्थिति का फायदा उठाकर उनकी संपत्ति अपने नाम करा ली और फिर उन्हें बच्चों से दूर ऑस्ट्रिया के एक सुदूर इलाके में भेज दिया।
अगली सुनवाई की तारीख तय
अदालत ने पीटर हॉग को नोटिस भेजते हुए अगली सुनवाई 12 दिसंबर को निर्धारित की है। इस केस में आगे क्या होता है, यह देखना दिलचस्प होगा।


Click it and Unblock the Notifications











