विदेशी पति ने किया सेलिना जेटली का शारीरिक शोषण? एक्ट्रेस ने दर्ज करवाई FIR, लुकआउट सर्कुलर जारी
Celina Jaitly Peter Haag: बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली इस वक्त चर्चा में हैं और पता चला है कि उन्होने अपने ही पति के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। आरोप है कि पति पीटर हाग उनके साथ क्रूरता, उत्पीड़न, आपराधिक धमकी और शारीरिक शोषण करता है।

एक्ट्रेस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की कई धाराओं के तहत केस दर्ज करवाया है। केस दर्ज होते ही पुलिस ने इसको लेकर जानकारी इकट्ठा करना और कार्यवाही करना शुरु कर दिया है।
दोनों के दो बच्चे हैं और सोशल मीडिया पर उनकी कई शानदार तस्वीरें सामने आती रही हैं। कहा जाता था कि वो अपने पति के साथ काफी खुश हैं। सामने आई जानकारी की मानें तो अधिकारियों ने बताया है मामला घरेलू हिंसा से संबंधित है। पीटर हाग पर आईपीसी की धारा 85, 115(2), 351(2) और 352 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
कौन हैं पीटर हाग?
पीटर हाग इंडियन नहीं हैं बल्कि विदेशी नागरिक है। दोनों के बीच काफी समय से अनबन चल रही थी और यही कारण था कि सेलिना उनसे अलग थीं। मुंबई पुलिस के द्वारा लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है क्योंकि ऐसा शक है कि वो पीटर हाग पुलिस से बचकर ऑस्ट्रेलिया भाग सकता है। फिलहाल वो इंडिया में है और देखने वाली बात होगी कि पुलिस कब पीटर को गिरफ्तार करती है। दोनों ने मार्च 2012 में एक दूसरे से शादी की थी लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि एक वक्त के बात दोनों के बीच रिश्ते ऐसे खराब हो जाएंगे।
छोड़ दीं फिल्में
शादी के बाद सेलिना जेटली काफी फिल्मों का हिस्सा रहीं हैं लेकिन कुछ समय से वो किसी तरह से एक्टिव नहीं हैं। उनके फैंस चाहते हैं कि वो फिर से वापसी करें। सेलिना जेटली ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में की हैं लेकिन उनको वो नाम नहीं मिल सका। उन्होेने गोलमाल जैसी फिल्म में भी काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications
