Celina Jaitly- ट्विटर यूजर के घिनौने आरोप पर भड़कीं अभिनेत्री, बोला- 'फरदीन खान के साथ सोई है'

कई बार ऐसा देखा जाता है कि लोग एक दूसरे पर ऐसे ऐसे आरोप लगाते हैं जो कि बेहद घटिया और घिनौने होते हैं। सोशल मीडिया पर के इस दौर में कोई भी किसी की भी इज्जत सरेआम उछाल सकता है। इस वक्त एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें अभिनेत्री सेलिना जेटली का रिएक्शन आया है और वो काफी नाराज हैं।
दरअसल एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट करते हुए एक्ट्रेस पर काफी घिनौना आरोप लगाया है। इस यूजर ने लिखा, ''सेलिना जेटली बॉलीवुड की अकेली ऐसी एक्ट्रेस हैं जो कि फरदीन खान और पिता फिरोज खान, दोनों के साथ सोई हैं।'' जैसे ही ये पोस्ट सामने आया वो आग की तरह वायरल हो गया।
उमैर संधू नाम के इस यूजर ने ये बात लिखी थी। इसपर सेलिना जेटली ने जवाब दिया कि, ''प्रिय श्री संधू आशा है कि इसे पोस्ट करने से आपको एक आदमी बनने के लिए आवश्यक आकार और लंबाई मिली और आपके स्तंभन दोष को ठीक करने की उम्मीद है। आपकी समस्या को ठीक करने के और भी तरीके हैं..जैसे डॉक्टर के पास जाना, आप इसे एक बार जरूर आजमाएं! @TwitterSafety कृपया कार्रवाई करें।''
सेलिना जेटली का ये पोस्ट धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और उनको लेकर लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। यूजर्स एक्ट्रेस का समर्थन कर रहे हैं और एक ने लिखा है, ''इस आदमी के खिलाफ तुरंत मानहानि का केस करिए।''
जबकि एक ने लिखा, ''मानहानि का मुकदमा दायर कीजिए मैडम। इतनी नीची जिंदगी को आसानी से मत जाने दो।'' जबकि एक का कहना था, ''मानहानि की शिकायत भी उसे अच्छे से ठीक कर सकती है। कृपया ऐसा करें, मेरी सलाह है।''
इस तरह के कई कमेंट्स सामने आ रहे हैं लेकिन एक्ट्रेस ने किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है। बता दें कि सेलिना जेटली काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं और उनको लेकर चर्चा काफी कम होती है।


Click it and Unblock the Notifications











