सेलिना के पति ने गुस्से में किए कई कांड, एक्ट्रेस पर उठाया हाथ और अब बच्चों से भी नहीं करने देता बात

Celina Jaitly

Celina Jaitly domestic violence case: बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने अपने ऑस्ट्रियन पति पीटर हाग पर 15 साल की शादी के बाद घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है। उनकी वकील निहारिका करंजावाला ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सेलिना ने अपनी शिकायत में पीटर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

सेलिना इतने साल शादी में क्यों रहीं?

वकील के मुताबिक, सेलिना ने शादी में इसलिए साथ निभाया क्योंकि उन्हें उम्मीद थी कि एक दिन पीटर का व्यवहार बदल जाएगा। साथ ही वह अपने तीन बच्चों के लिए भी यह रिश्ता निभाती रहीं।

सेलिना के आरोप क्या हैं?

सेलिना और पीटर की शादी 2010 में हुई थी। एक्ट्रेस ने आरोप लगाया है कि- 'पीटर कई सालों तक उनके साथ मानसिक और शारीरिक हिंसा करता रहा। 2019 के बाद यह बर्ताव और ज्यादा बढ़ गया। पीटर गुस्से में चीजें फेंकता, तोड़फोड़ करता और कई बार सेलिना पर हाथ उठाता था।'

वकील ने बताया कि 2017 में जब सेलिना ने अपने एक बच्चे और माता-पिता को खो दिया, तब पीटर ने इस दुख भरे समय का फायदा उठाया। उसने सेलिना को एक दूर-दराज़ ऑस्ट्रियाई इलाके में ले जाकर बसाया, जहां न उन्हें भाषा आती थी न ही कोई जान-पहचान थी, ताकि वह उन्हें आसानी से नियंत्रित कर सके।

शारीरिक हिंसा की पुष्टि

जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या पीटर ने असल में हाथ उठाया था? तो वकील ने कहा कि हां, कुछ घटनाओं में शारीरिक हिंसा भी हुई, लेकिन मामला कोर्ट में चल रहा है इसलिए अभी वे ज्यादा जानकारी नहीं दे सकतीं।

सेलिना की कमाई पर चलता था घर

वकील ने बताया कि- कई सालों तक उनकी लाइफस्टाइल सेलिना की अपनी कमाई से चलती रही। पीटर ने उन्हें मुंबई की एक कीमती जायदाद अपने नाम करने के लिए भी मजबूर किया।

बच्चों से दूर रख रहा था पीटर

खबरों के मुताबिक, पीटर ने सेलिना को अपने बच्चों से मिलने और बात करने से भी रोक दिया था। लेकिन एक अच्छी खबर यह है कि हाल ही में ऑस्ट्रियाई कोर्ट ने आदेश दिया है कि सेलिना को हर दिन अपने बच्चों से एक घंटे फोन पर बात करने की परमिशन मिलेगी।

तलाक का प्रोसेस जारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीटर ने अगस्त 2025 में तलाक के लिए अर्जी लगाई थी और मामला अभी कोर्ट में चल रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: celina jaitly
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X