सेलिना जेटली का छलका दर्द! UAE की जेल में बंद भाई को लेकर PM Modi से लगाई मदद की गुहार, बोलीं- अपना सैनिक...
बॉलीवुड इंडस्ट्री में शानदार काम करने के बाद सेलिना जेटली लंबे समय से विदेश में रह रही हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी शादी और अपने भाई को लेकर परेशान नजर आ रही हैं। बता दें कि उनके भाई मेजर विक्रांत जेटली भारतीय सेना के पूर्व स्पेशल फोर्सेज ऑफिसर रह चुके हैं। फिलहाल तो वह साल 2024 से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हिरासत में है। उन्हें UAE की जेल में बंद हुए लंबा समय बीच चुका है, लेकिन अभी तक इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि उन्हें किस गुनाह के आधार पर जेल में बंद किया गया है।

लाख कोशिशों में फेल होने के बाद अब सेलिना जेटली ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने पीएम मोदी से अपने भाई को वापस लाने की अपील की है। इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में सेलिना जेटली ने कहा कि वह लंबे समय से कानूनी जंग लड़ रही हैं। उनके भाई की गिरफ्तारी सामान्य तरीके से नहीं हुई बल्कि मॉल ऑफ द अमीरात की पार्किंग से उन्हें कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें उठा लिया। विक्रांत से उनकी UAE की आई डी मांगी और उन्हें कार में बैठाकर ले गए। उनका 9 महीने तक का कोई गिरफ्तारी का रिकॉर्ड भी सामने नहीं आया है।
एक्ट्रेस ने दुख जाहिर करते हुए कहा कि हमें तो यह भी नहीं पता कि विक्रांत जिंदा भी है या नहीं। जून 2025 में कोशिश करके पता किया था तब उन्हें अबू धाबी के अल-वथबा डिटेंशन सेंटर में रखा गया था।
एक्ट्रेस ने कहा कि मेजर विक्रांत जेटली अपनी पत्नी की कंपनी में मटिटी ग्रुप इंटरनेशनल में काम कर रहे थे। जो रिस्क मैनेजमेंट और आईडी जैसे क्षेत्रों में सक्रिय हैं। उन्हें सिर्फ एक प्रॉसिक्यूशन नंबर दिया गया था। गिरफ्तारी की वजह के तौर पर राष्ट्रीय सुरक्षा का हलावा दिया गया, लेकिन उनके खिलाफ ना कोई चार्जशीट दाखिल की गई और ना ही उन्होंने क्या गलत किया है यह बताया।
ऐसे स्थिति को देखते हुए उन्होंने पीएम मोदी से गुहार लगाते हुए कहा- मोदी जी से मेरी यही विनती है कि कृपया इस सैनिक को वापस ले आइये। उन्होंने अपनी पूरी जवानी देश के लिए समर्पित की है। अगर उन्होंने कुछ गलत किया होता तो उनपर कब का मुकदमा हो चुका होता।


Click it and Unblock the Notifications











