आखिर ऐसा क्या हुआ? सेलिना जेटली ने अचानक पति पर ठोक दिया केस, मांगा 50 करोड़ का मुआवजा

Celina Jaitly domestic violence case: बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने शुरुआत में अपनी हॉटनेस से बड़े पर्दे पर जादू बिखेरा लेकिन शादी होते ही वो एक घरेलू महिला बन गईं। इन एक्ट्रेस की लिस्ट में एक नाम सेलिना का भी आता है। जिन्होंने वैसे तो फिल्मों में कई बोल्ड रोल किए हैं, लेकिन शादी के बाद उन्होंने पर्सनल लाइफ पर ध्यान देना शुरू कर दिया। लेकिन सालों बाद एक्ट्रेस की पर्सनल दोबारा चर्चा में आ गई है।
सेलिना ने पति के खिलाफ दर्ज करवाया केस
पूर्व एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने अपने पति पीटर हाग के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है। यह मामला मुंबई के अंधेरी कोर्ट में जुडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास के सामने पेश किया गया। पीटर हाग ऑस्ट्रिया के रहने वाले हैं।
50 करोड़ का मांगा मुआवजा
सेलिना ने अपने पति के खिलाफ डोमेस्टिक वॉयलेंस एक्ट के तहत घरेलू हिंसा, मानसिक उत्पीड़न और क्रूर बर्ताव का आरोप लगाया है। इस मामले में उन्होंने 50 करोड़ रुपये का हर्जाना और दूसरी प्रॉपर्टीज और इनकम के नुकसान का मुआवजा मांगा है।
सेलिना और पीटर की शादी 2011 में हुई थी। उनका परिवार काफी बड़ा है। उन्होंने 2012 में जुड़वां बेटों विंस्टन और विराज को जन्म दिया। 2017 में उनके दूसरे जुड़वां बेटे शमशेर और आर्थर पैदा हुए, लेकिन शमशेर को जन्मजात दिल की बीमारी थी, जिस वजह से उसका देहांत हो गया।
सेलिना के भाई का मामला
सेलीना जेटली हाल ही में अपने भाई मेजर (सेवानिवृत्त) विक्रांत जेटली को लेकर चर्चा में रही हैं। उनका कहना है कि उनके भाई को सितंबर 2024 में UAE में अवैध रूप से हिरासत में लिया गया था।
विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारतीय अधिकारियों द्वारा उनके भाई को सभी मदद दी जा रही है। MEA प्रवक्ता रंधीर जैसवाल ने कहा- 'हमारा दूतावास इस मामले में पूरी तरह से लगा हुआ है। हम उनके पास चार बार गए हैं और उन्हें कांसुलर सहायता दी है।'
दिल्ली हाईकोर्ट ने भी आदेश दिया कि उनके भाई को कानूनी मदद दी जाए। सेलिना ने अदालत से अपने भाई के लिए कानूनी और मेडिकल हेल्प उपलब्ध कराने की मांग की थी। सेलिना जेटली, जो पहले मिस यूनिवर्स रनर-अप रह चुकी हैं, अब इस मामले में काफी एक्टिव हो गई हैं और अपने भाई के लिए मदद की मांग कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











