रितुपर्णो घोष की फिल्म में सेलिना
हिन्दी, तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री सेलिना जेटली का कहना है कि वह अब बांग्ला सिनेमा में काम करना चाहती है। वह रितुपर्णो घोष की बांग्ला फिल्म में काम करने जा रही है।
सेलिना ने कहा "मैं काफी समय तक बंगाल में रही हूं। मुझे बंगाली संस्कृति और भाषा के साथ जुड़ने में कोई परेशानी नहीं होगी। यकीनन मुझे बंगाली फिल्म में काम करना पसंद है क्योंकि फिल्म की कहानी बहुत ही भावुक और दिलचस्प होती है।"
उन्होंने कहा, "फिल्म की कहानी बहुत ही मोहक और दिल को छू लेने वाली है। इस फिल्म को अगले साल तक पूरा करने का लक्ष्य है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
actress अभिनेत्री फिल्म बॉलीवुड रितुपर्णो घोष सेलिना जेटली bollywood celina jaitley film rituparno ghosh


Click it and Unblock the Notifications