प्रेगनेंसी की खबरों को लेकर परेशान हैं सेलिना

सेलिना शादी से पहले तक लोगों से यह कहती फिर रही थी कि वह इस साल नहीं 2012 में ही शादी करेंगी। लेकिन जब उन्होने इसी साल शादी कर ली तो लोगों को यह समझ नहीं आया कि आखिर शादी जल्दी करने के पीछे का माजरा क्या है कहीं सेलिना शादी से पहले ही तो प्रेंगनेंट नही थी? जिसे छुपाने के लिए सेलिना ने आनन फानन में शादी कर ली।
हम आपको बता दें कि सेलिना ने लगभग एक महिने पहले पीटर हॉग से हुई अपनी शादी की खबर ट्विटर पर ट्वीट की और सबको हैरत में डाल दिया। फिर उनकी प्रेगनेंट होने की खबर से वो सारे मीडिया पर छा गयी। लेकिन अब सूत्रों से यह खबर आ रही है कि सेलिन प्रेंगनेंट नहीं हैं और जब सेलिना को इस तरह की अफवाह का पता चला तो वह पूरी तरह से अपसेट हो गयी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











