जन्म के सात दिन बाद ही सेलिना के बच्चे आ गए ट्विटर पर

celina jaitley
बॉलीवुड की एक्ट्रेस सेलिना जेटली जिन्होंने अचानक ही पिछले साल शादी कर ली थी आज दो बच्चों की मां बन चुकी हैं। दो हफ्ते पहले पैदा हुए जुड़वा बच्चे विंस्टन और विराज को उनके जन्म के दो हफ्ते पूरे कर लेने पर ट्विटर अकाउंट का तोहफा दिया है।

दुबई के एक होटल व्यावसायी पीटर हॉग से शादी करने वाली सेलिना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, बच्चों के दो हफ्तों के जन्मदिन के मौके पर हमने अपने बेटों को तोहफे में ट्विटर आईडी दी है। वैसे आजकल ट्विटर ही बॉलीवुड का नया ट्रेंड बन गया है। खुशी हो या फिर कोई तकलीफ सेलीब्रिटी तुरंत ही ट्विटर पर एक्टीव हो जाते हैं। ऐसे में सेलिना ने अपने बच्चों को ट्विटर के अकाउंट का तोहफा देना ही बेस्ट समझा है।

इतना ही नहीं 30 साल की अभिनेत्री ने अपने बेटों के अकाउंट पर ट्वीट करने की जिम्मेदारी खुद ली है। बच्चों का पहला संदेश इस प्रकार है। विंस्टन ने लिखा, पहले सांता क्लॉज और अब ईस्टर, वो सोचते हैं कि मैं कल ही पैदा हुआ हूं।
प्रेगनेंसी के समय से ही सेलिना दुबई में ही रह रही हैं। खबर है कि वह जल्द ही भारत आने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X