एक साल में माता-पिता और बच्चे की मौत, पति ने छोड़ी नौकरी, सेलिना जेटली का दर्दनाक खुलासा!
एक्ट्रेस सेलिना जेटली लंबे समय से पर्दे पर दूर हैं। कुछ साल पहले वह अपने जुड़वा बच्चों के पैदा होने के कारण चर्चा में रही थीं। उन्होंने इससे जुड़ी अपनी कई तस्वीरें भी पोस्ट की। लेकिन हाल ही में सेलिना ने इस बात का खुलासा किया है कि कैसे एक साल में उनकी जिंदगी पूरी तरह से तबाह हो गई।
साल 2017 में उनके पिता का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। सितंबर 2017 में उन्होंने अपना बेटा खो दिया। फिर 9 महीने बाद उनकी मां की जून 2018 में कैंसर के कारण मौत हो गई।

इस बीच पति को नौकरी छोड़नी पड़ी। अपने जिंदगी के इस दर्दनाक सच को सेलिना ने एक इंटरव्यू में साझा किया। बताया कि कैसे वह डिप्रेशन में रही हैं। यहां पढ़िए पूरी खबर।


Click it and Unblock the Notifications











