अभिनेत्री सेलिना जेटली के चरित्र पर कमेंट करके मुसीबत में फंसा पाक फिल्म क्रिटिक, विदेश मंत्रालय पहुंचा मामला

Celina Jaitley: हिंदी सिनेमा जगत की जानी मानी अभिनेत्री सेलिना जेटली ने खुद को बहुत पहले ही इंडस्ट्री से दूर कर लिया था लेकिन वह लाइम लाइट से दूर नहीं हैं। सुर्खियों में सेलिना जेटली हमेशा ही बनी रहती हैं। हाल ही में सेलिना जेटली के चरित्र के ऊपर पकिस्तान के एक स्वंय घोषित फिल्म क्रिटिक ने सोशल मीडिया पर सवाल किए तो अभिनेत्री यह मामला कोर्ट तक ले गई। अब इस मामले में कई सारी बातों के खुलासे हुए हैं।
सेलिना जेटली का अफेयर-
इस बात से कोई भी अंजान नहीं है कि फिल्मों में सेलिना जेटली की जोड़ी फरदीन खान से खूब जमी थी। दोनों के ऑनस्क्रीन रोमांस को देखते हुए पाकिस्तान के एक स्वयं घोषित फिल्म क्रिटिक ने सोशल मीडिया पर सेलिना के लिए फरदीन खान और फिरोज खान को लेकर भद्दे कमेंट किए थे।
अब हाल ही में, अभिनेत्री ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम पोस्ट में रिवील किया कि अब उनके साथ जो बदतमीजी हुई थी वह पाकिस्तान हाई कमीशन,नई दिल्ली के पास जा पहुंचा है। बता दें कि पत्रकार ने कहा था कि सेलिना फरदीन खान और फिरोज खान के साथ सोई थीं।
सेलिना जेटली का बयान-
इस फैसले पर विचार रखते हुए अभिनेत्री ने कहा,- "मेरे लिए यह सिर्फ मेरे चरित्र पर खुले हमले की लड़ाई नहीं थी, बल्कि यह मेरी निष्ठा, मेरे मातृत्व, मेरे परिवार और सबसे बढ़कर मेरे गॉड फादर और मेरे प्रिय गुरु श्री फिरोज खान पर भी हमला था, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं खुद का बचाव करने के लिए।''
उन्होंने पत्रकार के इस आरोप का जिक्र करते हुए कहा कि लोगों को अपने किए की सजा जरूर मिलनी चाहिए। अभिनेत्री ने उस शख्स के खिलाफ लिखा,- "कुछ महीनों पहले एक शख्स ने जो खुद को हिंदी फिल्मों का क्रिटिक और जर्नलिस्ट कहता है उमेर संधू, उसने एक हॉरिफाइंग क्लेम किया मुझपर एलिगेशन लगाए कि मेरा रिलेशन मेरे मेंटॉर्स फिरोज खान और उनके बेटे के साथ कैसे थे। यह चीजें कह कर उसने मुझे और मेरे परिवार को टारगेट किया।"
बता दें कि संपर्क करने पर एनसीडब्ल्यू के एक पदाधिकारी ने कहा,- "हमें शिकायत मिली और हमने विदेश मंत्रालय से हस्तक्षेप करने को कहा और तब मामला सुलझ गया।" गौरतलब है कि इस केस पर काफी विवाद सोशल मीडिया पर भी देखने को मिला है, कई सारे लोग अभिनेत्री के सपोर्ट में आए और उनका साथ दिया।


Click it and Unblock the Notifications












