डिप्रेशन का दर्द सह चुकीं सेलिना जेटली बोलीं, "'सुशांत भारत को पहला ऑस्कर दिलवा सकते थे"
सुशांत सिंह राजपूत के निधन से प्रशंसक से लेकर बॉलीवुड सितारे हैरान हैं। अभी तक इस घटना पर किसी के लिए भी यकीन करना बहुत कठिन हैं। ऐसे ही एक्ट्रेस सेलिना जेटली भी हैं, जिन्हें सुशांत के जाने की खबर ने स्तब्ध कर दिया है। एक इंटरव्यू में बातचीत में सेलिना ने कहा कि "ये बेहद दुखनीय है कि हमने प्रतिभाशाली शख्स को खो दिया। सुशांत के जाने से उनके परिवार व इंडस्ट्री से लेकर उनके चाहने वालों के लिए क्षति है।"
इतना ही नहीं सेलिना जेटली ने कहा कि "हो सकता था कि सुशांत सिंह राजपूत भारत को पहला ऑस्कर दिला देते। क्योंकि सुशांत टैलेंटेंड थे जिनका काम शानदार था। सुशांत जैसे युवा एक्टर में तमाम संभावनाएं थीं। ये जो हुआ बहुत ही हैरान कर देने वाला था।" बता दें इससे पहले भी तमाम सितारें सुशांत के जाने से दुख जता चुके हैं। नाना पाटेकर और शेखर कपूर जैसे सितारे पटना सुशांत के परिवार से मिलने भी पहुंचे थे।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











