सेलिना जेटली ने तस्वीरों में बांटा नवजात बेटे को खोने का दुख, एक का अंतिम संस्कार, दूसरा ICU में
सेलिना जेटली ने वर्ल्ड प्रीमैच्योरिटी डे के मौके पर अपने नवजात बेटे को खोने का दुख शेयर किया। सेलिना जेटली ने 2012 में दो जुड़वा बेटों - विराज और विंस्टन को जन्म दिया था। इसके बाद उन्होंने साल 2017 में फिर से दो जुड़वा बेटों को जन्म दिया था।
इन बेटों की डिलीवरी प्रीमैच्योर हुई थी। शमशेर ज़िंदगी से जंग हार गए वहीं दूसरी तरफ अर्थर, नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट में ज़िंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे थे।

गौरतलब है सेलिना जेटली ने कुछ महीनों पहले ही अपने डिप्रेशन के बारे में खुलासा किया था और बताया था कि इस दौरान उनके पति ने उन्हें काफी मदद की। यहां तक कि वो दुबई छोड़कर ऑस्ट्रिया रहने गए जिससे कि सेलिना ठीक हो पाएं। पढ़िए सेलिना का ये भावुक पोस्ट।


Click it and Unblock the Notifications











