मार्च में जुड़वा बच्चों की मां बनी सेलिना काम पर लौटी

सेलिना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट किया है कि मिस्र की पर्यटन एम्बेसडर के रूप में फिर से काम शुरू कर रही हूं। मिस्र दूतावास में शाम अच्छी रही। धीरे धीरे काम शुरू करके बहुत अच्छा लग रहा है।
उन्होंने कहा कि मिस्र के व्यावहारिक और सक्रिय पर्यटन मंत्री मुनीर फकरी अब्दुल नूर से मुलाकात करना मेरे लिए एक सम्मान की बात है।
सेलिना को 2007 में ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया था। उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत 2003 में फिल्म जानशीं से की थी। इसके बाद वह नो एंट्री, जिंदा, गोलमाल रिटर्न्स, थैंक यू में नजर आई थी। उन्होंने शादी से पहले विल यू मैरी मी में काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications