गे के बाद नए मुहिम में सेलिना
हम सभी जानते है कि सेलिना जेटली अभिनय के साथ सामाजिक मुद्दों के साथ भी जुड़ी हुईं है। उनकी सामाजिक प्रतिबद्धता ने उन्हें एक अलग पहचान दी है। समलैंगिकता के समर्थन में खड़ी होने वाली वह पहली अभिनेत्री रही है जो इसे कानूनी मान्यता देने के लिए खुले तौर पर धरनों प्रदर्शनों में शामिल होतीं रहीं है। अब वे एक एक मुहिम पर लग गईं है और वह है नेत्रदान।
मुम्बई के बड़े एक नेत्र अस्पताल आदित्य ज्योत आई हास्पिटल ने अपनी 19 वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसका नाम था 'सपोर्टिंग द कॉज ऑफ आई डोनेशन'। इस अवसर पर सेलिना जेटली को आमंत्रित किया गया। सेलिना ने कार्यक्रम में आमंत्रित किए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि इस मौके पर उन्हें आमंत्रित किया गया। सेलिना ने नेत्र दान करने के लिए लोगों से अपील भी की।
सेलिना अब नेत्रदान करने के लिए लोगों से अपील कर रहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











