कन्नड़ फिल्म 'श्रीमती' में दिखेंगी सेलिना
बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली ने फिल्म गोलमाल रिटर्न में दक्षिणभाषी लड़की का रोल अदा करने के बाद अब कन्नड़ फिल्मों में काम करने वाली है। उन्होंने हाल ही में 'श्रीमती' नाम की एक कन्नड़ फिल्म साइन की है।
सूत्रों के अनुसार यह कन्नड़ फिल्म अब्बास-मस्तान की बॉलीवुड फिल्म 'ऐतराज' की रीमेक होगी और सेलिना इसमें प्रियंका चोपड़ा वाला किरदार निभाएंगी।
कहा जा रहा है कि पहले इस फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा से ही संपर्क किया गया था लेकिन उनकी ना के बाद सेलिना को साइन करने का फैसला हुआ।
गौरतलब है कि 'श्रीमती' में सेलिना के साथ कन्नड़ फिल्मों के सुपर स्टार उपेंद्र मुख्य भूमिका में होंगे। उपेंद्र ने इस फिल्म की कहानी और पटकथा भी लिखी है।


Click it and Unblock the Notifications











