जानवरों के लिए पिंजड़े में कैद सेलिना जेटली
सेलिना जेटली ऐसी हस्ती हैं जो बढ़-चढ़ कर सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेती हैं। हाल ही में पेटा के लिए सेलिना पिंजड़े में कैद हो गई।
सेलिना ने ये इसलिए किया ताकि लोग समझ सकें कि जानवरों को पिंजड़े में कैद करना वैसा ही है जैसे जागते आपसे आपकी आजादी छीन ली जाए। सेलिना का कहना है कि उन्होंने लोगों में चेतना जगाने के लिए पेटा को सहयोग किया।
सेलिना का कहना है कि वो आगे भी पशु-पक्षियों के हित में काम करना चाहेंगी। हम उम्मीद करते हैं कि पेटा और सेलिना की इस पहल से लोगों में चेतना आए।


Click it and Unblock the Notifications











