15 साल की उम्र में करवाया था सेलिना जेटली ने पहला फोटोशूट, उधार लेकर लगाई थी लिपस्टिक- PIC
बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने हाल में ही सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया। इस फोटो के जरिए उन्होंने बताया कि सेलिना जेटली ने सिर्फ 15 साल की उम्र में ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी। सेलिना ने अपने पहले मॉडलिंग फोटोशूट को शेयर करते हुए बताया कि उस दौरान उन्होंने अपनी मां से उधार मांग कर लिपस्टिक लगाया था।
सेलिना जेटली ने थ्रोबैक फोटो शेयर किया है। इश फोटो में उन्होंने काले नीले रंग का आउटफिट पहना है। इसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। आंखों में काजल और लिपस्टिक उनपर काफी जच रही है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, जब मैं 15 साल की थी तो मैंने अपना पहला प्रोफेशनल फोटोशूट करवाया। मैंने अपनी मां की लिपस्टिक और आई-लाइनर मांगकर लगाया था।
इस तस्वीर पर फैंस ने खूब कमेंट्स किए। साथ ही एक्ट्रेस की जमकर तारीफ की। इस तस्वीर पर हजारों लोगों ने लाइक किया। सोशल मीडिया पर जब भी सेलिना फोटो शेयर करती हैं, वह हमेशा ही चर्चा में आ जाती है। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि उन्हें लाखों फैंस इंस्टाग्राम व सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











