सेलिना की सेक्सुएलिटी पर सवाल..

जी हां, ये बात हम नहीं कह रहे बल्कि खुद सेलीना जेटली ने कही है। सेलीना के इससे पहले भी दो ब्वॉयफ्रेंड रह चुके हैं मगर दोनों के साथ सेलीना का प्यार परवान नहीं चढ़ पाया। दो- दो ब्रेकअप के बाद सेलीना काफी दुखी थीं और उन्होंने प्यार में खुद को अनलकी मान लिया था।
शायद इसी वजह से सेलीना अभी तक मीडिया से अपना प्यार छुपाती रहीं। पर अब उन्होंने खुद मीडिया के सामने अपने नए प्रेम का खुल कर इजहार किया। उन्होने कहाकि पिछले काफी समय से सिंगल होने के कारण और गे राइट्स के लिए आवाज उठाने की वजह से लोग उनकी सेक्सुएलिटी पर सवाल उठाने लगे थे इसलिए उन्होंने अपने प्यार का सरेआम इजहार करके सबकी बोलती बंद कर दी है।


Click it and Unblock the Notifications