कब्र में बेटा.. जेल में भाई.. कोर्ट में चल रहा तलाक का केस... बगलामुखी में फूट फूटकर रोई बॉलीवुड एक्ट्रेस

Celina Jaitley Baglamukhi: सेलिना जेटली इन दिनों अपनी निजी जिंदगी के बेहद भावुक और कठिन दौर से गुजर रही हैं। इस मानसिक और पारिवारिक संघर्ष के बीच अभिनेत्री ने आध्यात्मिक सहारा लिया और मां बगलामुखी के चरणों में पहुंचकर अपने जीवन में शांति, न्याय और अपनों से दोबारा मिलने की प्रार्थना की। सेलिना ने अपनी इस आध्यात्मिक यात्रा की एक भावुक झलक सोशल मीडिया पर साझा की।

Celina Jaitley Baglamukhi

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में वह मां बगलामुखी के गर्भगृह के सामने हाथ जोड़कर खड़ी नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर भावनाएं साफ दिखाई दे रही थीं और आंखें नम थीं। मंदिर की परंपरा के अनुसार उन्होंने पीले रंग की चुनरी ओढ़ रखी थी, जबकि आसपास मौजूद पुजारी पूरे विधि-विधान के साथ मंत्रोच्चारण कर रहे थे।

मां के दरबार में टूटीं सेलिना जेटली

इस वीडियो के साथ सेलिना ने बेहद भावुक संदेश लिखा। उन्होंने कहा, 'मां बगलामुखी के गर्भगृह में बैठकर मैंने दिव्य मां के चरणों में प्रार्थना की। मैंने अपने भाई से दोबारा मिलने, अपने बच्चों के साथ फिर से जुड़ने और उस रिश्ते को वापस पाने की गुहार लगाई, जिसे भाग्य को कभी अलग नहीं करना चाहिए था'।

उन्होंने आगे लिखा कि वह यह पवित्र पूजा उन सभी लोगों के साथ साझा कर रही हैं, जो मां बगलामुखी का आशीर्वाद, सुरक्षा, न्याय और अपने परिवार से पुनर्मिलन की शक्ति चाहते हैं। सेलिना के इस संदेश ने उनके प्रशंसकों को भावुक कर दिया। अभिनेत्री के पोस्ट पर बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट कर उनके लिए प्रार्थनाएं कीं। फैंस ने उम्मीद जताई कि मां बगलामुखी की कृपा से उनकी जिंदगी की परेशानियां जल्द खत्म होंगी और उन्हें अपने प्रियजनों का साथ फिर से मिलेगा।

सेलिना जेटली इन दिनों अपनी निजी जिंदगी में कई मुश्किलों का सामना कर रही हैं। ऑस्ट्रिया में सेलिना जेटली का पति पीटर हाग से तलाक के केस की सुनवाई चल रही है। एक्ट्रेस का आरोप है कि उनका पति उन्हें उनके बच्चों से नहीं मिलने दे रहा। वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस के भाई विक्रांत जेटली भी दुबई के जेल में बंद हैं। एक्ट्रेस के भाई ने उनसे बात करने और किसी भी तरह का संपर्क रखने से साफ मना कर दिया था।

Read more about: celina jaitley bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X