सेलिना को बधाई देने के लिए बॉलीवुड में मची होड़

हर कोई अपनी खूबसूरत मॉडल सेलिना को बधाई देना चाहता है। अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने ट्विटर पर लिखा सेलिना और पीटर को बहुत बधाई। तो वहीं सेलिना के साथ अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाले अभिनेता फरदीन खान ने भी सेलिना को बधाई दी है। अभिनेत्री लारा दत्ता, प्रियंका चोपड़ा सभी ने सेलिना को विश किया है।
आपको बता दें कि सेलिना जेटली ने दुबई के अस्पताल में शनिवार को दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। इन जुड़वा बच्चों का नाम विंस्टन और विराज रखा गया है। सेलिना के पति पीटर ने कहा कि मै बहुत खुश हूं और जल्द से जल्द सेलिना और बच्चों को लेकर घर जाना चाहता हूं।
सेलिना स्वस्थ है और जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज हो जायेंगे। गौरतलब है कि साल 2011 जुलाई में ही सेलिना जेटली ने ऑस्ट्रेलिया में बिजनेसमैन पीटर से शादी की थी। पीटर दुबई स्थित ऑस्ट्रियाई कारोबारी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











