तलाक के बीच क्रिसमस पर फटा सेलिना जेटली का कलेजा, बोली- नही सोचा था तुम्हे बाहों में लिए बिना क्रिसमस मनाऊंगी
Celina Jaitley On Christmas Amid Divorce: एक्ट्रेस और पूर्व मिस इंडिया सेलिना जेटली इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर खबरों में हैं। उनके और उनके ऑस्ट्रियाई पति पीटर हाग के बीच रिश्ते ठीक नहीं चल रहे हैं। इसी वजह से सेलिना ने मुंबई की अदालत में तलाक और घरेलू हिंसा से जुड़ा मामला दर्ज कराया है। इस पूरे मामले के बीच वह अपने तीनों बच्चों से दूर हैं।

क्रिसमस के मौके पर सेलिना ने अपने बेटों के लिए एक भावुक पोस्ट शेयर की। उन्होंने अपने बच्चों के साथ एक फोटो लगाई और लिखा कि यह उनका पहला क्रिसमस है जो वह अपने "दिल के टुकड़ों" से दूर बिता रही हैं। उन्होंने कहा कि प्यार दूरी से खत्म नहीं होता, बल्कि दूरी में दर्द और बढ़ जाता है।
सेलिना ने अपने बेटों विंस्टन, विराज और आर्थर के साथ बिताए पुराने दिनों को याद किया। उन्होंने कुकीज बनाना, पानी पूरी और आलू परांठे बनाना, पढ़ाई में मदद करना, ज्यादा गेम खेलने पर डांटना और फिर प्यार से गले लगाना जैसे पलों का जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि इन यादों को सोचकर आंसू आ जाते हैं और इस बात का दुख है कि इस क्रिसमस वह अपने बच्चों से बात भी नहीं कर पाएंगी।
उन्होंने यह भी लिखा कि इस क्रिसमस वह सांता क्लॉज से कहेंगी कि वह उनके बच्चों तक उनका प्यार और आशीर्वाद पहुंचा दें। उनका कहना था कि उनका प्यार इतना बड़ा है कि एक चक्कर में नहीं समाएगा।
बता दें कि सेलिना ने नवंबर में मुंबई की कोर्ट में घरेलू हिंसा कानून के तहत शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने अपने पति पर मानसिक, शारीरिक और आर्थिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि हालात इतने खराब हो गए थे कि 11 अक्टूबर की रात उन्हें ऑस्ट्रिया छोड़कर भारत लौटना पड़ा और बच्चों को वहीं छोड़ना पड़ा।
इस मुश्किल समय में सेलिना का यह पोस्ट एक मां के दर्द और बच्चों के लिए उसके गहरे प्यार को साफ दिखाता है।


Click it and Unblock the Notifications











