सेलिना जेटली दूसरी बार बनीं जुड़वा बेटों की मां..लेकिन खुशी के साथ गम भी
एक्ट्रेस सेलिना जेटली के घर खुशी और गम दोनों ने एक साथ दस्तक दी है। सेलिना जेटली ने अपने जुड़वा बेटों आर्थर हार और शमशेर हाग को जन्म दिया लेकिन उनके बेटे शमशेर हाग की मृत्यु एक गंभीर हार्ट बीमारी के कारण हो गई।
सेलिना जेटली के वेरिफाइड फैन पेज ने लिखा है कि "आज दशहरा के दिन हम आपके साथ एक अच्छी और एक बुरी खबर शेयर करना चाहते हैं। 10 सितंबर को एक बार फिर हमारे घर जुड़वा बेटों आर्थुर जेटली हाग और शमशेर जेटली हाग का भगवान के आशिर्वाद से जन्म हुआ। हालांकि, हर बार हमारी जिंदगी वैसी नहीं होती जैसी हम सोचते है। हमारा बेटा शमशेर जन्म से ही एक सीरियस हार्ट प्रोब्लम से जूझ रहा था और अब वह इस दुनिया में नहीं है, लेकिन उसका एक हिस्सा आर्थुर हमारे साथ है"।

उन्होंने साथ ही ये भी लिखा कि ""दो महीनों पहले पिता के निधन के बाद अब मैंने मेरे बेटे शमशेर को मैंने खो दिया।यह बहुत कठिन समय है। हालांकि, सुरंग के अंत में प्रकाश जरूर होता है। हमारे पास प्रकाश के रूप में बेटे आर्थर जेटली हाग है, जो आपकी दुआओं और आशीर्वाद से अपना नया जीवन शुरू करने वाला है।आपके प्रेम और सतत समर्थन के लिए धन्यवाद।"


Click it and Unblock the Notifications











