दो प्रेग्नेंट एक्ट्रेस एक साथ..तस्वीर तो परफेक्ट होनी ही थी!
सेलिना जेटली ने ईशा देओल के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की।
बेस्ट फ्रेंड और साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस सेलिना जेटली दोनों ही प्रेग्नेंट हैं और दोनों की मुलाकात दुबई में हुई। सेलिना जेटली ने खुद अपनी और ईशा देओल की तस्वीर पोस्ट की। दोनों ही इस तस्वीर में काफी खूबसूरत लग रही हैं और बेबी बम्प भी साथ ही नजर आ रहा है।
ईशा देओल जहां सफेज ड्रेस में नजर आ रही हैं तो वहीं सेलिना जेटली भी सफेद और गुलाबी ड्रेस में हैं। सेलिना जेटली ने कैप्शन में लिखा भी है कि "मुझे उम्मीद है कि जिस तरह हम BFF हैं हमारे बच्चे भी बेस्ट फ्रेंड होंगे।" ईशा देओल कुछ दिनों पहले अपने बेबी मून पर ग्रीस गईं थीं।

हाल में सेलिना जेटली ने भी अपनी बिकिनी में बेबी बम्प फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें उनकी काफी तारीफ हुई थी। सेलिना जेटली ने अपनी इस तस्वीर के साथ मैसेज भी लिखा था। दोनों ही एक्ट्रेस इस साल के अंत तक मां बन जाएंगी।
ईशा देओल जहां पहली बार मां बनने वाली हैं तो वहीं सेलिना जेटली पहले से जुड़वा बच्चों की मां हैं और एक बार फिर जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications












