सेलिना जेटली ने शिकायत दर्ज करवाई
सेलिना जेटली ने दो वेबसाइट के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। उनका आरोप है कि इन दोनो वेबसाइट ने उनकी अनुमति लिए बगैर उनकी फोटो को अपने प्रोडक्ट को बेचने के लिए इस्तेमाल किया है।
सेलिना ने इस बारे में कहा,''कितना दुर्भाग्य है कि शोहरत की कीमत इस तरह चुकानी पड़ रही है। मैं चाहती हूं कि जिन्होने मेरी इज्जत को उछालने की कोशिश की है उन्हे इसकी सजा मिले।''
फिलहाल सेलिना समलैंगिको के अधिकारों की वकालत कर रही है। उन्होने समलैंगिको की पहली मैगजीन लांच की है। इस बात को लेकर भी सेलिना को कुछ तबको का विरोध सहना पड़ा है।
सेलिना की आने वाली फिल्म पेंइग गेस्ट है जिसमें श्रेयस तलपड़े उनके हीरो की भूमिका में है।
पेंइग गेस्ट बालीवुड श्रेयस तलपड़े सेलिना जेटली bollywood celina jaitley film paying guest shreyas talpade


Click it and Unblock the Notifications