बच्चे की कब्र पर रोने वाली एक्ट्रेस पर पति ससुर का एक और जुल्म! पब्लिक में ये काम करने की रखी डिमांड
Celina Jaitely Legal Notice: अभिनेत्री सेलिना जेटली और उनके पति पीटर हाग के बीच चल रहे तलाक और बच्चों की कस्टडी की कॉन्ट्रोवर्सी ने नया मोड़ ले लिया है। पीटर हाग और उनके पिता डीआई वोल्फगैंग जे. हाग ने सेलिना को दो लीगल नोटिस भेजे हैं।

हाग के परिवार का आरोप है कि उनके खिलाफ सोशल मीडिया और मीडिया में गलत और डिफेमेटरी बातें फैलाई जा रही हैं।
परिवार का कहना है कि तलाक और कस्टडी से जुड़े मामले फिलहाल ऑस्ट्रिया की अदालत में विचाराधीन हैं, लेकिन इसके बावजूद कई पब्लिक स्टेटमेंट और सोशल मीडिया पोस्ट किए गए, जिनमें उन पर गंभीर आरोप लगाए गए। हाग परिवार ने इन आरोपों को पूरी तरह गलत बताया है।
नोटिस में खास तौर पर पीटर हाग पर लगाए गए हिंसा, उत्पीड़न, बच्चों को प्रभावित करने और अन्य आरोपों का खंडन किया गया है। परिवार ने बच्चों की प्राइवेसी और मेंटल हेल्थ को लेकर भी चिंता जताई है और कहा है कि निजी पारिवारिक मामलों को पब्लिक डिस्कशन का टॉपिक नहीं बनाया जाना चाहिए।
नोटिस के जरिए आपत्तिजनक कंटेंट हटाने, पब्लिक स्टेटमेंट देने और बिना शर्त माफी की मांग की गई है। परिवार ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने पर आगे कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। उनका कहना है कि उनकी प्राथमिकता बच्चों की सुरक्षा, सम्मान और प्राइवेसी बनाए रखना है।


Click it and Unblock the Notifications