यौन उत्पीड़न के खिलाफ लड़ना सीखायेगी 'हैलो डार्लिंग'

अपनी आने वाली फिल्म हैलो डार्लिंग में अभिनेत्री सेलीना जेटली कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के खिलाफ लड़ती हुई नजर आएंगी। इस फिल्म में अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर और गुल पनाग, सेलीना की सहकर्मी की भूमिका में नजर आएंगी जबिक बॉस की भमिका में जावेद जाफरी होंगे।
देखें : 'हैलो डार्लिंग' की तस्वीरें
सेलीना ने बताया हैलो डार्लिंग फिल्म में तीन अलग-अलग पृष्ठभूमि से आई हुई लड़कियों की कहानी है। यह सभी एक दफ्तर में काम करती हैं जहां उनका बॉस उनका यौन उत्पीड़न करता है।
वे सभी अपने तरीके से बॉस को सबक सिखाती हैं। यह फिल्म में हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाया गया है। हास्य आधारित इस फिल्म का निर्देशन मनोज तिवारी और प्रोडक्शन अशोक घई ने किया है। सिनेमा घरों में यह फिल्म 27 अगस्त को प्रदर्शित होगी।


Click it and Unblock the Notifications











