गे अधिकारों पर बोली सेलिना जेटली
बालीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली को अभिनय के अलावा सामाजिक क्षेत्र में भी योगदान देने के लिए जाना जाएगा। समलैंगिकों को कानूनी हक दिलाने में सेलिना ने काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। समलैंगिको के साथ बिना किसी की परवाह किए लगातार खड़ी रही। जबकि इसके लिए उन्हें प्रतिक्रियावादी संगठनों का विरोध भी झेलना पड़ा।
जिस दिन सर्वोच्च न्यायालय ने इसे कानूनी मान्यता दे दी वह दिन सेलिना के लिए सबसे यादगार दिन था। सेलिना ने इस दिन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा '' भारत के सांस्कृतिक आन्दोलन में यह एक क्रांति का दिन है जब समलैंगिक समुदाय को कानूनी रूप से बराबरी मिली है। मेरी आंखों में खुशी के आंसू है, मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि अब समलैंगिक होना गैरकानूनी नही है और न ही काई अपराध।''
सेलिना ने सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए भारतीय न्यायपालिका के साथ-साथ मीडिया का भी आभार व्यक्त किया।


Click it and Unblock the Notifications