सेलिना फिर हुई बोल्ड

हालांकि उनकी बॉलीवुड में रफ्तार जब से धीमी हुई है। उन्होंने साउथ की तरफ भी रुख कर दिया है। इसी क्रम में खबर है कि हाल ही में सेलिना की एक कन्नड़ फिल्म प्रदर्शित हुई है, जिसका नाम है श्रीमति। बताया जा रहा है कि यह फिल्म 2004 में आयी अक्षय कुमार, करीना कपूर व प्रियंका चोपड़ा की बॉलीवुड फिल्म ऐतराज का रीमेक है।
जिसमें सेलिना ने प्रियंका वाला निगेटिव किरदार निभाया है। जो पैसे के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। सूत्रों का कहना है कि इस फिल्म में सेलिना का बेहद ही बोल्ड अवतार नजर आ रहा है। जिसे दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। चूंकि सेलिना की यह पहली ही कन्नड़ फिल्म है। इसलिए वे इस प्रतिक्रिया से बेहद खुश हैं।


Click it and Unblock the Notifications











