मरते-मरते बची सेलिना जेटली
निश्चित तौर पर सेलिना काफी भाग्यवान लड़की है, नहीं तो उनकी जान तो जानी ही थी। हुआ युं कि कन्नड़ फिल्म श्रीमति की शूटिंग करते हुए एक चट्टान से गिर गई लेकिन उन्होने गिरते हुए कुछ पकड़ लिया। वह उनके हाथ से छूटने ही वाला ही था कि इतने में छायाकार राम गोपाल मिश्रा ने उनका हाथ पकड़ लिया और किसी तरह उपर खींच लाए।
सेलिना वो हादसा याद करते हुए कांप जाती है। वो बताती हैं, " लोगों की दुआएं मेरे साथ थी जो मैं बच गई। मुझे थोड़ी सी खरोंच आई लेकिन अगर मैं गिर गई होती तो मेरा बचना मुश्किल था। सब कुछ इतनी जल्दी हुआ कि समझ में ही नहीं आया कि क्या हो रहा है लेकिन भगवान का शुक्र है कि मैं बच गई।"
सेलिना के साथ फिल्म कन्नड़ सुपरस्टार उपेन्द्र काम कर रहें है।


Click it and Unblock the Notifications











