एक्टिंग सीख रही हैं सेलीना
बालीवुड की तारिका सेलिना जेटली बहुत खूबसूरत है, इसमें कोई शक नही है लेकिन अभिनय के नाम पर उसे अपने कूल्हे मटकाने के अलावा और कुछ नही आता है. यही वजह है कि बालीवुड में वह अपने अभी तक के कैरियर में सिर्फ शोपीस बनकर ही नजर आयी है. लेकिन सेलिना में सबसे बडी खूबी यह है कि वह अपनी खामियों को समझती है. इसलिये उसने लास एंजेलस में नेन्सी बैंक्स से एक माह तक अभिनय का प्रशिक्षण लिया.
बालीवुड में भले ही सेलिना का सिक्का ज्यादा नही चला हो लेकिन उसे अंतर्राष्ट्रीय प्रोजेक्ट मिल रहे हैं. इसी दौरान उसने अपनी दूसरी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म द क्वेस्ट आफ शेहेरेजेड की भी शूटिंग भी की. इसके अलावा उसने न्यूजीलैंड आस्ट्रेलियन प्रोडक्शन की फिल्म लव हैज नो लैंगवेज की शूटिंग भी पूरी कर ली है, इसमें वह एक अप्रवासी बनी है, जो कि आस्ट्रेलियन अभिनेता बेन मिचेल के प्यार में पड जाती है.
सेलिना को अंतर्राष्ट्रीय प्रोजेक्ट फिल्में मिलने का कारण यह है कि उसे 11 भाषायें आती हैं. वह अब मुंबई लौट के आ गई है और दुगने जोश से काम में जुट गई हैं. सबको उम्मीद है कि अभिनय सीखने के बाद वह बालीवुड में मात्र शो-पीस बनकर नही रहेगी. सेलिना तो सुधर गई है लेकिन बाकि बची वे हर हीरोइनें कब सुधरेंगी जो कि सिर्फ अपने लटके-झटके और मांसल देह के प्रदर्शन पर ही बालीवुड में राज करने के सपने देखती हैं.


Click it and Unblock the Notifications