आलिया भट्ट की हमशक्ल ने किया धमाका, लोग बोले- रणबीर कपूर भी हो जाएंगे कंफ्यूज!

अक्सर सोशल मीडिया पर किसी ना किसी स्टार के हमशक्ल का जिक्र होता है और कई बार ये लोग बिल्कुल हूबहू लगते हैं। इस वक्त एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई है जो कि सेलेस्टी बैरागी की है। सोशल मीडिया पर उनको पहले ही आलिया भट्ट के हमशक्ल का टैग मिल चुका है और इस वक्त उनको देखकर लोग दंग रह गए हैं।
जी हां, लेटेस्ट तस्वीरों में बिल्कुल कहर ढा रही हैं और इतनी गारंटी है कि राहा के पापा भी दंग पहचान नहीं पाएंगे। जी हां, इन तस्वीरों को देखकर एक बार रणबीर कपूर भी गच्चा खा सकते हैं। हालिया तस्वीरों तो पैपराजी ने पोस्ट किया है और लिखा है, ''अभिनेत्री सेलेस्टी बैरागी को उनके प्राकृतिक आवास में देखें। जब व्यस्त कार्यक्रम के बाद जल्दी पैकअप हो।''
इसके बाद लोगों के कमेंट्स आपको हैरान कर देंगे। एक ने लिखा, ''वह आलिया भट्ट से मिलती जुलती हैं।'' एक का कहना है, ''एक पल के लिए, मैंने उसे राहा की माँ समझ लिया।'' एक का कहना है, ''आलिया खुद करीना कपूर खान को कॉपी करती हैं और वह आलिया भट्ट को कॉपी कर रही हैं।''
एक ने लिखा, ''वह असम से है, उसे नफरत है जब लोग उसे आलिया भट्ट कहते हैं, लेकिन वह हमेशा आलिया भट्ट की नकल करती है.. लेकिन जब वह उसकी नकल करती है तो वह आलिया की तरह ही दिखती है, अन्यथा वह आलिया की नकल किए बिना भी इतनी खूबसूरत है।''
कौन हैं सेलेस्टी बैरागी?
सेलेस्टी भी एक अभिनेत्री हैं और टीवी में काम कर चुकी हैं। उनको स्टार प्लस के शो रज्जो में देखा गया था और काफी ज्यादा पसंद किया गया था। हालांकि इस वक्त अभिनेत्री किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैँ। खबर है कि सेलेस्टी को बिल्कुल पसंद नहीं है अगर कोई उनको आलिया भट्ट की हमशक्ल कहता है।


Click it and Unblock the Notifications