लॉकडाउन में पुलिस द्वारा लोगों को बर्बरता से पीटने पर भड़का बॉलवुड, एक्ट्रेस व डायरेक्टर का रिएक्शन
कोरोना वायरस महामारी के चलते देशभर में लॉकडाउन जारी है। पूरा विश्व इस महामारी की वैक्सीन ढूंढने में दिन रात लगा हुआ है। ऐसे में तमाम देश कोरोना के प्रकोप से जूझ रहे हैं। भारत में भी कोरोना के चलते तमाम मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस के कड़े रुख के बीच सोशल मीडिया पर लोगों को पीटने के खूब वीडियो फोटो वायरल हो रहे है। इस पर तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने सवाल खड़े किए हैं।
स्वरा भास्कर, थप्पड़ डायरेक्टर अनुभव सिन्हा, ऋचा चड्ढा, डायरेक्टर अनुराग कश्यप व कृतिका कामरा जैसे स्टार्स ने पुलिस की बर्बरता पर निशाना साधा। बॉलीवुड के इन सितारों का कहना है कि कोरोना के चलते गरीबों के लिए मुसीबत खड़ी है ऐसे में पुलिस का वार इन्हें खत्म कर रहा है।
photo video police coronavirus lockdown कोरोना वायरस लॉकडाउन फोटो वीडियो स्वरा भास्कर ऋचा चड्ढा अनुराग कश्यप


Click it and Unblock the Notifications