अर्जुन कपूर, नेहा कक्कड़ और मौनी रॉय समेत इन सितारों ने मनाया वेलेंटाइन डे, रोमांटिक तस्वीरें वायरल!
14 फरवरी को वेलेंटाइन डे मनाया जाता है और इस दिन लोग अलग अलग तरह से इसको सेलिब्रेट करते हैं लेकिन आम लोगों के अलावा बॉलीवुड के सितारे भी हैं जो कि इस दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करते हुए शुभकामनाएं देते हैं। ऐसे में कुछ सितारों की तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं। आज अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा समेत मौनी रॉय ने अपने पति सूरज नांबियार के साथ तस्वीरें साझा की हैं।
ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है और उनके फैंस लगातार तस्वीरें पर रिएक्ट कर रहे हैं। बॉलीवुड के लिए वेलेंटाइन कई वजह से खास होता है, पहली तो इस दिन किसी ना किसी तरह की रोमांटिक फिल्म जरूर रिलीज होतीं हैं,
Recommended Video

लेकिन इस बार कोविड 19 के कारण ऐसा नहीं हो सका और फिल्मों की रिलीज डेट बदली गई थी। फिलहाल हम आपको दिखाते हैं कि वेलेंटाइन डे के मौके पर किन किन सितारों ने पोस्ट किया है..

नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत
नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत के साथ रोमांटिक तस्वीरें साझा की हैं। उन्होने लिखा है.. ''वो अपने नेहू को स्पेशल फील कराने का कोई मौका नहीं छोड़ते! आई लव यू रोहनप्रीत सिंह।'' ये तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रहीं हैं।

काजल अग्रवाल
काजल अग्रवाल ने अपने पति के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा है.. ''2012 के बाद से इस प्यारी को परेशान करना! हैप्पी वेलेंटाइन डे, हर रोज।'' ये तस्वीर काफी पसंद की जा रही है।

रितेश देशमुख, जेनेलिया
अभिनेता रितेश देशमुख अक्सर जेनेलिया डिसूजा के साथ वीडियो बनाते हैं और फनी वीडियो साझा करते हुए रितेश देशमुख ने वेलेंटाइन डे पर उनको विश किया है। वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।

मौनी रॉय, सूरज नांबियार
मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने हाल ही में शादी की है और इस वक्त दोनो हनीमून पर हैं। उन्होने अपने पति के साथ इस तस्वीर को साझा करते हुए वेलेंटाइन डे पर विश किया है। तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।

अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा ने एक तस्वीर अर्जुन कपूर के साथ एक तस्वीर साझा की है। इसके साथ उन्होने लिखा है, 'मेरा' और इसके साथ उन्होने दिल का इमोजी साझा किया है। वेलेंटाइन पर ये तस्वीरें धड़ल्ले से वायरल हो रहीं हैं।

केएल राहुल, अथिया शेट्टी
केएल राहुल ने अथिया शेट्टी के साथ तस्वीर साझा करते हुए वेलेंटाइन डे विश किया है। उनकी तस्वीर पसंद की जा रही है।

विकी कौशल, कैटरीना कैफ
शादी के बाद विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने साथ में पहला वेलेंटाइन मनाया है। उनकी ये प्यारी से तस्वीर वायरल हो रही है। खुद विकी कौशल ने इसको साझा किया है।


Click it and Unblock the Notifications