Most Visible Celebrity: अक्षय कुमार नंबर 1 स्टार, विराट कोहली को भी छोड़ा पीछे- देखें लिस्ट
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए विज्ञापन में सबसे ज्यादा दिखाई देने वाले सेलिब्रिटी बन गए हैं। अक्षय कुमार कोरोनावायरस महामारी के दौरान 2020 में सबसे ज्यादा विज्ञापनों में नजर आए।
यह दावा TAM AdEx Celebrity Endorsement Report 2020 में किया गया है। इस रिपोर्ट में सेलेब्रिटी के विज्ञापनों में दिखाई देने के आधार पर रैंकिंग दी गई है।

इस रिपोर्ट में सबसे ज्यादा 17 पॉइंट की रैंकिंग के साथ पहले पायदान पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार है। अक्षय कुमार के बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं। उनकी रैंकिंग 14 है।
लिस्ट में तीसरे नंबर पर बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर हैं, उनकी रैंकिंग 10 है। करीना कपूर के साथ 10 रैंकिंग रणवीर सिंह, अमिताभ बच्चन और कियरा आडवणी की भी है।

आलिया भट्ट सातवें पायदान पर
विज्ञापनों में सबसे ज्यादा दिखाई देने वाले सेलेब्रिटीज की इस लिस्ट में 9 रैंकिंग के साथ आलिया भट्ट सातवें पायदान पर है।

आठवें पायदान पर धोनी
इसके साथ ही आठवें पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी है। उनकी रैंकिंग 8 है। इस लिस्ट में नवें और दसवें नंबर पर क्रमश: अनुष्का शर्मा और तापसी पन्नू हैं। इन दोनों की रैंकिंग 6 है।

अनुष्का और विराट नंबर वन सेलेब्रिटी कपल्स
विज्ञापनों में दिखाई देने वाले सेलेब्रिटी कपल्स में पहले पायदान पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हैं। दोनों की रैंकिंग 53 है।

दीपिका-रणवीर तीसरे नंबर पर
कपल्स की लिस्ट में दूसरे पायदान पर ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार हैं,जिनकी रैंकिंग 43 है। तीसरे नंबर पर 39 पॉइंट के साथ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह है।

5वें नंबर पर जया बच्चन और अमिताभ
इसके साथ ही 33 पॉइंट के साथ करीना कपूर और सैफ अली खान चौथे नंबर हैं। पांचवें नंबर पर 36 पॉइंट के साथ जया बच्चन और अमिताभ बच्चन हैं।


Click it and Unblock the Notifications











