'कैमरे के आगे परफेक्ट कपल, पीठ पीछे बड़ा धोखा!' जवान हसीनाओं संग अफेयर रखता था एक्टर, डिटेक्टिव ने फोड़ा भांडा

Celebrity detective Tanya Puri revelations

Celebrity detective Tanya Puri revelations: बॉलीवुड से एक बार फिर चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मशहूर सेलेब्रिटी डिटेक्टिव तान्या पुरी ने एक बड़े एक्टर के एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर यानी शादी के बाहर रिश्तों के राज खोले हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि इस मामले की शुरुआत तब हुई, जब उस एक्टर की पत्नी के मैनेजर ने उनसे मदद मांगी।

पत्नी को अपने पति के बिहेवियर पर शक था और उसने तान्या को सच्चाई पता लगाने की जिम्मेदारी दी। लेकिन जो बात सामने आई, उसने सभी को हैरान कर दिया, वो एक्टर कई यंग एक्ट्रेसेस के साथ रिश्तों में था और सालों से अपनी पत्नी को धोखा दे रहा था।

शुरुआत में प्यार, बाद में धोखा

तान्या पुरी ने सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत में बताया- 'बॉलीवुड में कई ऐसे एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर होते हैं, जिनके बारे में कोई बात नहीं करता। सभी अपनी इमेज बचाना चाहते हैं। जिस कपल की मैं बात कर रही हूं, उन्होंने 2000 के शुरुआती सालों में शादी की थी। पति एक जाने-माने एक्टर हैं, जो कई बार अपनी फिल्मों की को-एक्ट्रेसेस के साथ रिश्तों में रहे हैं। वो खुलकर धोखा देता है और अब तक कई एक्ट्रेसेस के साथ उसका नाम जुड़ चुका है।'

तान्या ने कहा कि पत्नी को अपने पति की हरकतों का अंदाजा था, लेकिन उसने लंबे वक्त तक कुछ नहीं कहा। दोनों के दो बड़े बच्चे हैं, जो अब खुद भी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं।

तान्या ने बताया- 'बच्चों को भी अपने पिता के बारे में सब कुछ पता है, लेकिन कैमरे के सामने वो एक परफेक्ट फैमिली दिखते हैं। पत्नी बहुत पढ़ी-लिखी है और पति देसी अंदाज वाला इंसान है। दोनों ऑन-स्क्रीन एकदम परफेक्ट लगते हैं, लेकिन रियल लाइफ में रिश्ता टूट चुका है।'

पत्नी ने रखवाया जासूस

तान्या के मुताबिक, यह केस उन्हें उस एक्टर की पत्नी के मैनेजर के जरिए मिला। उन्होने कहा- 'मैनेजर ने हमें बताया कि पत्नी चाहती है कि उसके पति पर नजर रखी जाए। जब हमने जांच शुरू की, तो पता चला कि एक्टर कई जगहों पर संदिग्ध गतिविधियों में शामिल है। वो कुछ एक्ट्रेसेस को गिफ्ट्स देता था और बदले में उनसे फेवर मांगता था।'

तान्या ने आगे बताया- 'पत्नी ने एक्टर से सीधे पूछा कि क्या उसने डिटेक्टिव रखवाए हैं। इस पर एक्टर ने सब कुछ मान लिया। उसका व्यवहार पहले से ही अजीब था- वो ऐसी जगहों पर जाता था जहां उसकी फिल्म की शूटिंग भी नहीं होती थी। उसकी बातें मेल नहीं खा रहीं थीं, इसलिए पत्नी ने हमसे जांच करवाने का फैसला लिया।'

More from Filmibeat

Read more about: actor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X