बिना ब्याह के मां बन गयीं हसीनाएं
बॉलीवुड और फैशन की दुनिया बड़ी निराली है। इसी दुनिया में आपको समाज के सारे नियमों का पालन करने वाले लोग मिलते हैं तो इसी दुनिया में ऐसे भी लोग हैं जो कि समाज के सामने एक नये नियम के साथ खड़े होते हैं। वैसे तो कई मुद्दे हैं जो बॉलीवुड और फैशन की दुनिया में हमेशा बहस का केन्द्र रहते हैं। लेकिन आज हम उन सारे मुद्दों से अलग उन लोगों की बातें करेंगे जो समाज के नियमों के विरूद्ध जाकर लिवइनरिलेशन में रहें और बच्चे हो जाने के बाद शादी के बंधन में बंधे।
अक्सर यह सब कुछ हॉलीवुड में होता था लेकिन अब बॉलीवुड में भी लिवइन रिलेशन को तरजीह मिलने लगी है। ऐसा नहीं है कि यह रिश्ता पिछले पांच-छह सालों में परवान चढ़ा है बल्कि ऐसा पिछले कई दशकों से हो रहा है। हालांकि अब लोग सेलिब्रेटी के इन रिश्तों पर हाय-तौबा नहीं मचाते हैं लेकिन आज से दस साल पहले तक ऐसा सोच पाना भी बहुत मुश्किल था। केवली फिल्मी दुनिया में ही नहीं बल्कि फिल्मी दुनिया के बाहर भी लोग ऐसे रिश्तों को लेकर काफी नाराज और आक्रोशित होते थे।
आईये आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ सेलिब्रेटी के बारे में जो शादी से पहले ही गर्भवती हो गयीं।


Click it and Unblock the Notifications











