रियलिटी शो के प्रतियोगी भागे!

भागने वाले प्रतिभागियों में आकाशदीप सैगल, मिनी माथुर, श्वेता तिवारी, अनैडा, मार्क राबिंसन, इश्क बेक्टर, अमन वर्मा, चेतन हंसराज, मोना वसुआ थे और रहने वालों में पलक और फिजा थी। इस शो के एक टास्क फिल योर फेस में प्रतिभागियों को एक जार के अंदर अपना मुह डालकर रखना था जिसमें सांप, कीड़े और खटमल रखे गए थे।
शो के प्रतिभागी आकाशदीप सैगल ने इस टास्क को आसानी से पूरा तो कर लिया लेकिन उनके चेहरे पर कई सारे घाव बन गए थे और थोड़ी देर में उनका चेहरा सूज गया। उनकी हालत सभी ने शो को छोड़ने की ठानी और भाग खड़े हुए। भागने वालों में गायिका अनैडा भी थी उनका कहना था कि यह शो दूसरों को दुख पहुंचाने के लिए ही बनाया गया है।
वही शो के प्रोड्यूसर का कहना है कि शो में भाग लेने से पहले ही सभी प्रतिभागियों को खतरों से आगाह कर दिया गया था और यह भी कह दिया गया था जो जब चाहे शो से जा सकता है। वहीं शो की होस्ट मिनी माथुर ने शो का समर्थन करते हुए कहा कि आकाश को उस टास्क को पूरा करने के लिए दस बार पूछा गया था।
अब सुनने में आ रहा है शो के निर्माता सभी प्रतिभागियों को वापस लाने में जुटे हुए है। वे शो के फारमेट को भी थोड़ा बदलने पर विचार कर रहें है क्योंकि शो के लिए पहले से ही स्पांसरशिप ली जा चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











