SalmanB'DayWishes: बॉलीवुड समेत इन बड़ी हस्तियों ने भी सलमान खान को किया विश
बॉलीवुड के भाईजान और सबसे बड़े सुपरस्टार सलमान खान आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहें हैं और इस मौके पर काफी ज्यादा धूम मची हुई है। एक से बढ़कर एक बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और बड़ा हस्तियां उनको इस मौके पर शुभकामनाएँ भेज रहें हैं जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। ट्विटर पर एक्टर्स से लेकर क्रिकेटर तक सभी ने सलमान खान के जन्मदिन पर ढेरों शुभकामनाएँ भेजी हैं।
बीती रात सलमान खान ने केक काटकर बर्थडे मनाया और इस मौके पर कई बड़े स्टार्स मौजूद थे। गौरतलब है कि सलमान खान ये जन्मदिन भी परिवार के साथ अपने फार्म हाउस में मनाने वाले हैं। जन्मदिन के कारण सलमान खान ने भारत की शूटिंग जनवरी तक टाल दी थी।


Click it and Unblock the Notifications