सुशांत केस की CBI जांच, सोशल मीडिया पर फैंस खुश- सेलेब्स ने कहा- अब मिलेगा सुशांत को न्याय
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में बिहार सरकार द्वारा भेजी सीबीआई जांच की सिफारिश को केंद्र सरकार ने मान लिया है। अब एकदम तय है कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में उच्च स्तरीय जांच एजेंसी सीबीआई ही आगे की जांच करेगी। बता दें सीबीआई जांच के आदेश केंद्र सरकार द्वारा दिये जाते हैं। सीबीआई आर्थिक अपराध व भ्रष्टाचार के अलावा गंभीर व सनसनीखेज अपराधों की जांच करती है।
सीबीआई जांच के आदेश के बाद सोशल मीडिया पर सुशांत के फैंस ने खुशी जताई। प्रशंसकों ने बिहार सरकार की अनुशंसा व केंद्र की मंजूरी के लिए धन्यवाद दिया। वहीं कोएना मित्रा, अध्ययन सुमन व मीरा चोपड़ा जैसे सितारों ने भी इस कदम पर खुशी जताई। इसके अलावा सुशांत के परिवार व अंकिता लोखंडे ने भी सीबीआई जांच को लेकर प्रशंसा व्यक्त की।


Click it and Unblock the Notifications











