सुकेश से शादी करना चाहती थीं जैकलीन, सलमान - अक्षय ने दी थी वार्निंग - पूरे हफ्ते विवादों में घिरे ये स्टार्स
बॉलीवुड और विवाद का नाता काफी पुराना है और ना चाहते हुए भी कुछ ऐसा हो जाता है कि सितारे मुश्किल में फंस जाते हैं। जहां अक्षय कुमार और अजय देवगन अपने काम के चलते विवादों में फंसे तो वहीं नोरा फतेही, निकी तंबोली और जैकलीन फर्नांडीज़ अपने निजी जीवन के कारण विवादों का हिस्सा बनीं।
ठग सुकेश चंद्रशेखर के मामले में बॅालीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस से 8 घंटे से पूछताछ की गई। दिल्ली पुलिस ने जैकलीन फर्नांडीज और पिंकी ईरानी के जवाबों में अंतर पाया है, ऐसे में दोनों को आर्थिक अपराध शाखा ने बुधवार को चोर सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े जबरन वसूली के मामले में तलब किया था।

दूसरी तरफ, अक्षय कुमार को एक बार फिर अपने काम की वजह से विवादों का सामना करना पड़ा। इस बार वो दहेज प्रथा का समर्थन करते दिखाई दिए। वो भी अपनी फिल्म रक्षा बंधन में दहेज प्रथा का विरोध करने के बाद। अजय देवगन की फिल्म थैंक गॉड भी धार्मिक विवादों में फंसती दिखाई दी।
वहीं कंट्रोवर्सी क्वीन कंगना रनौत ने ब्रह्मास्त्र के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों को झूठा बताकर विवाद खड़ा कर दिया। देखिए इस हफ्ते बड़े सितारों का नाम किन किन बड़े विवादों से जुड़ा।

सपनों के राजकुमार सकेश
सुकेश चंद्रशेखर ठगी केस की चार्जशीट के मुताबिक जैकलीन फर्नांडिस को सुकेश चंद्रशेखर ने 5 घड़ियां, 20 जूलरी, 65 जोड़ी जूते, 47 ड्रेस, 32 बैग, 4 हेमीज़ बैग, नौ पेंटिंग और एक वर्साचे क्रॉकरी गिफ्ट के तौर पर दिया था, जिसे जैकलीन ने स्वीकार किया था। जैकलीन से जांच में यह सवाल पूछा गया कि उनके पास गिफ्ट कहां से आएं, वह सुकेश को कैसे जानती हैं, क्या कभी उन्हें सुकेश पर शक नहीं आया, इसी तरह के कई सवाल मिलाकर जैकलीन से 50 से अधिक सवाल 8 घंटे के भीतर किए गए। इस दौरान जैकलीन ने कुबूल किया कि सुकेश, उनके सपनों के राजकुमार थे और वो जल्दी ही उनसे शादी करना चाहती थीं।

अक्षय कुमार ने की दहेज की सिफारिश
अक्षय कुमार एक विज्ञापन में नजर आए हैं और ये क्लिप 'बिदाई' समारोह के दौरान सेट की गई है। रोती हुई दुल्हन कार में बैठ जाती है और उसके पिता भी रोते हुए उसे विदा करते देखते हैं। तभी अक्षय कुमार जो कि पुलिसवाले का किरदार निभा रहे हैं, दुल्हन के भावुक पिता को यह बताने के लिए हस्तक्षेप करते है कि उसे और दूल्हे को सिर्फ दो से लैस उनके वर्तमान वाहन के बजाय छह एयरबैग से लैस कार में भेजें। अक्षय कुमार के इस विज्ञापन के खिलाफ लोगों ने अपनी राय शेयर की। एक यूज़र ने लिखा - "यह इतना समस्याग्रस्त विज्ञापन है। ऐसे क्रिएटिव कौन पास करता है? क्या सरकार कार के सुरक्षा पहलू को बढ़ावा देने के लिए पैसा खर्च कर रही है या इस विज्ञापन के माध्यम से दहेज की बुराई और आपराधिक कृत्य को बढ़ावा दे रही है?"

विवाद में घिरी थैंक गॉड
अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह स्टारर फिल्म 'थैंक गॉड' का ट्रेलर रिलीज किया गया। एक वर्ग को फिल्म का कंटेंट आपत्तिजनक लगा और वो फिल्म को सोशल मीडिया पर ट्रोल करने लगे। बता दें, फिल्म में अजय देवगन भगवान चित्रगुप्त का किरदार निभा रहे हैं। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार चित्रगुप्त किसी भी इंसान के धरती पर किए पाप और पुण्यों का हिसाब रखते हैं। अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा के खिलाफ 'धार्मिक भावनाओं को आहत' करने का केस दर्ज कराया गया।

नोरा से पूछताछ
सुकेश चंद्रशेखर के केस में नोरा फतेही का नाम भी सामने आया है। नोरा के जीजा जी को सुकेश ने बहुत ही महंगी BMW गिफ्ट की थी। सुकेश इसके ज़रिए, नोरा के करीब जाना चाहता था लेकिन जब नोरा से बात नहीं जमी तब वो जैकलीन को फंसाने में लग गया। नोरा से पूछताछ में पूछा गया कि जब उन्हें सुकेश से संबंध नहीं रखने थे तो उन्होंने उसका दिया इतना महंगा तोहफा क्यों लिया? इस पर नोरा ने जवाब दिया कि उसने मांगी नहीं, हमने दी नहीं। उनके रिश्तेदार उस गाड़ी को इस्तेमाल कर रहे थे।

न्यूड फोटोशूट नकली?
अपने न्यूड फोटोशूट के कारण रणवीर सिंह विवादों से घिरे थे। उनके ऊपर केस भी दर्ज किया गया। अपना बयान दर्ज कराते हुए रणवीर सिंह ने कहा कि जो तस्वीरें वायरल हुई हैं उनमें से एक तस्वीर, खींची नहीं गई है बल्कि उसे Morph किया है। यानि कि रणवीर सिंह के किसी फैन ने शरारत करते हुए बिना कपड़ों के उनकी ये तस्वीर एडिट की है।

सलमान - अक्षय ने दी वार्निंग
एक रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है कि अभिनेत्री ने अक्षय कुमार और सलमान खान से कहा था कि वह सुकेश से शादी करना चाहती हैं, जिन्होंने खुद को "व्यवसायी और राजनेता" के रूप में पेश किया। हालांकि, उन्होंने अभिनेत्री को उनके खिलाफ चेतावनी दी। फ्री प्रेस जनरल की इस रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, जो जांच दल का हिस्सा थे, ने कहा, "उसे उसके सह-कलाकारों ने सुकेश से सावधान रहने की सलाह दी थी, लेकिन उसने उससे मिलना जारी रखा और कारों और वंशावली पालतू जानवरों जैसे महंगे उपहार स्वीकार किए।"

निक्की - चाहत भी फंसी
सुकेश चंद्रशेखर केस में निक्की तंबोली भी बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं। रिपोर्ट्स का दावा है कि निक्की तंबोली, सुकेश से मिलने तिहाड़ जेल पहुंची थीं और उन्हें तोहफे में 3.5 लाख का महंगे ब्रांड का बैग दिया गया था। इसके बाद निक्की को एयरपोर्ट पर एक महंगे बैग के साथ देखा गया जिसके बाद उन्हें ट्रोल भी किया गया कि क्या ये वही बैग है जो उन्हें ठग सुकेश चंद्रशेखर ने गिफ्ट किया था? एक्ट्रेस चाहत खन्ना का नाम भी सामने आया है और इस मामले पर चाहत ने अपनी सफाई देते हुए कहा है कि वो सही वक्त आने पर अपना पक्ष रखेंगी। अभी तो केस चल रहा है।

सनी देओल ने नहीं लौटाए पैसे
सनी देओल की गिनती बॉलीवुड के सुपरस्टार्स में होती है, लेकिन उन पर यह आरोप लगा कि उन्होंने फिल्म के लिए मिले हुए पैसे नहीं लौटाया है। खुद इसका खुलासा उन्हीं के फिल्म के निर्माता सुनील दर्शन ने किया। एक इंटरव्यू में सुनील दर्शन ने कहा कि सनी ने मुझे एक वादे के लिए मजबूर किया था कि मैं उनके करियर के अगले चरण के लिए उनका समर्थन करूंगा, जिसमें मैंने अपना एक साल का योगदान दिया, उनसे एक वादा किया कि वह मेरी अगली फिल्म करेंगे, जिस पर उन्होंने हस्ताक्षर किए थे और फीस को लेकर भी काम हो गया।


Click it and Unblock the Notifications











