इस हफ्ते के बड़े अनाउंसमेंट: सोनम बनीं मां, बिपाशा प्रेगनेंट, अक्षय की कठपुतली, कपिल शर्मा का ज़्विगैटो पोस्टर
इस हफ्ते का सबसे बड़ा एलान हुआ फिल्मफेयर अवार्ड्स 2022 के नॉमिनेशन के साथ। फिल्मफेयर ने 2021 - 22 की बेस्ट फिल्मों को कई कैटेगरी में नॉमिनेट किया।
इनमें तापसी पन्नू की रश्मि रॉकेट, सिद्धार्थ मल्होत्रा - कियारा आडवाणी की शेरशाह, रणवीर सिंह की 83, कृित सैनन की मिमी, कई कैटेगरी में नॉमिनेट हुई। बेस्ट एक्टर की रेस में जहां विकी कौशल, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रणवीर सिंह और धनुष हैं वहीं बेस्ट एक्ट्रेस की रेस में कंगना रनौत, तापसी पन्नू, कृति सैनन, परिणीति चोपड़ा, कियारा आडवाणी और विद्या बालन रहे। इसके अलावा क्रिटिक्स चॉइस के लिए अभिषेक बच्चन, प्रतीक गांधी, रणवीर सिंह, विकी कौशल और विक्रांत मैसी को नॉमिनेट किया गया। वहीं हीरोइनों में इस श्रेणी में सुप्रिया पाठक, तापसी पन्नू और विद्या बालन को नॉमिनेट किया गया है।

वहीं इस हफ्ते सितारे अपने निजी और प्रोफेशनल ज़िंदगी में आगे बढ़े और उन्होंने इस बात का एलान डंके की चोट पर किया। जहां बिपाशा बसु - करण सिंह ग्रोवर और सोनम कपूर - आनंद आहुजा दो से तीन होने की खुशी मनाते दिखाई दिए। वहीं बाकी स्टार्स अपनी नई फिल्मों के एलान के साथ दर्शकों को कुुछ नया और अच्छा देने का वादा करते नज़र आए।
जानिए इस हफ्ते स्टार्स के कुछ धमाकेदार अनाउंसमेंट।

सोनम कपूर बनीं मां
सोनम कपूर और आनंद आहूजा के लिए शनिवार का दिन काफी खास रहा। दरअसल सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने शनिवार को अपने पहले बच्चे, एक बेबी बॉय का स्वागत किया। सोनम ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया और अपने प्रशंसकों के साथ खुशखबरी बांटी। उन्होने लिखा "20.08.2022 को, हमने झुके हुए सिर और दिलों के साथ अपने खूबसूरत बच्चे का स्वागत किया। इस यात्रा में हमारा साथ देने वाले सभी डॉक्टरों, नर्सों, दोस्तों और परिवार को धन्यवाद। यह केवल शुरुआत है लेकिन हम जानते हैं कि हमारा जीवन हमेशा के लिए है। बदल गया। - सोनम और आनंद।"

बिपाशा बसु प्रेगनेंट
बिपाशा बसु ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की। इस तस्वीर के साथ बिपाशा बसु ने एक भावुक नोट भी लिखा है। बिपाशा ने लिखा कि ये एक नया समय है। इतनी जल्दी, हम जो कभी दो थे अब तीन हो जायेंगे। हमारे प्यार से सामने आई एक रचना, हमारा बच्चा जल्द ही हमसे जुड़ जाएगा। आपकी प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद। हमारे जीवन का हिस्सा बनने और हमारे साथ एक और सुंदर जीवन लाने के लिए धन्यवाद।

सालार Vs फाईटर
15 अगस्त का मौका प्रभास के फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज बन गया। आखिरकार स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म सालार की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। लेकिन सालार के सामने सबसे बड़ी मुश्किल एक बड़े क्लैश के आने से बढ़ गई है। प्रभास की फिल्म सालार की टक्कर सिनेमाघर में ऋतिक रोशन की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म फाइटर से होगी। दोनों ही फिल्में 28 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

टाईगर 3 का एलान
साल 2022 की ईद पर सलमान खान फैंस ने सुपरस्टार को काफी मिस किया। लेकिन अब अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज देते हुए दबंग खान ने अपनी आगामी फिल्म 'टाइगर 3' के रिलीज डेट का ऐलान किया है। खास बात है कि 15 अगस्त 2022 को टाइगर फ्रैंजाइजी के 10 साल पूरे हुए हैं। जिस मौके पर सलमान ने टाइगर 3 की रिलीज़ की तारीख शेयर की। सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर 'टाइगर 3' 21 अप्रैल 2023 को रिलीज होगी।

जॉन अब्राहम की तारिक़
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जॉन अब्राहम ने भी अपनी नई फिल्म की घोषणा की है। फिल्म का नाम 'तारिक' है। अभिनेता फिल्म में अभिनय करने के अलावा इसका सह-निर्माण भी करेंगे। फिल्म अगले साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म के लिए भी फैंस बेसब्र हैं। पहला पोस्टर साझा करते हुए जॉन ने लिखा, आज़ादी की 'तारिक', 15 अगस्त, 2023। 'तारिक' तेहरान और बाटला हाउस के बाद बेक माई केक फिल्म्स के साथ हमारा अगला रचनात्मक सहयोग है।

स्वरा भास्कर की मिसेज़ फलानी
स्वरा भास्कर की अगली फिल्म मिसेज़ फलानी की घोषणा की गई। अभिनेत्री स्वरा भास्कर फिल्म में शामिल 9 अलग-अलग कहानियों में 9 अलग-अलग भूमिकाएं निभाने के लिए बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, "मैंने अपने करियर में कई फिल्में की हैं जहां मैंने कई अलग-अलग किरदार निभाए हैं लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि जीवन में पहली बार मुझे ऐसी फिल्म में काम करने को मिलेगा जिसमें 9 अलग-अलग कहानियां हों और मुझे निभाने को मिले। फिल्म में 9 अलग और दिलचस्प किरदार हैं। मुझे यकीन है कि लोग मेरे सभी किरदारों को पसंद करेंगे।"

अक्षय कुमार की कठपुतली
अक्षय कुमार की अगली थ्रिलर फिल्म 'कठपुतली' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। जहां अभिनेता एक पुलिस अफसर के किरदार में नजर आ रहे हैं और एक सीरियल किलर की तलाश में हैं। फिल्म 2 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रकुल प्रीत सिंह और चंद्रचूर सिंह दिखाई देंगे। ट्रेलर में, अक्षय एक सीरियल किलर का पीछा करते हुए दिख रहे हैं, जिसने 3 स्कूली लड़कियों की हत्या कर दी है और कसौली नामक हिल स्टेशन में अपने अगले टार्गेट की तलाश कर रहा है।ये फिल्म तमिल फिल्म रत्सासन का हिंदी रीमेक है।

कपिल शर्मा की ज़्विगैटो
कपिल शर्मा ने भी अपनी अगली फिल्म ज़्विगैटो का पहला पोस्टर शेयर किया। इस फिल्म में कपिल शर्मा एक फूड डिलीवरी बॉय बने हैं। फिल्म को डायरेक्ट किया है नंदिता दास जिन्होंने फिल्म को लिखा भी है। फिल्म टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर होने जा रही है। भारत में फिल्म की रिलीज़ डेट फिलहाल तय नहीं की गई है।

वापस लौटा The Fabulous Lives of Bollywood Wives
करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स का शो The Fabulous Lives of Bollywood Wives अपने दूसरे सीज़न के साथ लौट रहा है। इस सीज़न का ट्रेलर बाहर आ चुका है। एक बार फिर से जान्हवी कपूर की चाची महीप कपूर, अनन्या पांडे की मां भावना पांडे, सोहेल खान की एक्स पत्नी सीमा खान और बीते जम़ाने की अभिनेत्री नीलम अपनी ज़िंदगी की झलक देने के लिए तैयार हैं।


Click it and Unblock the Notifications