शाहरुख खान की फिल्म की शूटिंग के दौरान हादसा..
शाहरुख खान आनंद एल राय की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा हो गया।
शाहरुख खान स्टारर आनंद एल राय की फिल्म की शूटिंग इन दिनों जोर शोर से चल रही है। फिल्म में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में हैं। कल शूटिंग के दौरान अचानक सेट पर बड़ा हादसा हो गया। दरअसल सेट पर छत्त का एक हिस्सा अचानक गिर गया।
शाहरुख खान खुद भी सेट पर मौजुद थे लेकिन कोई हताहत की खबर नहीं है। दो लोग घायल हुए और उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। अब वो भी खतरे से बाहर हैं। शाहरुख खान खुद भी शॉक्ड थे कि ये हादसा कैसे हो गया।

वैसे शाहरुख खान और आनंद एल राय पहली बार एक साथ काम कर रहे है। इससे पहले आनंद एल राय रांझाना और तनु वेड्स मनु जैसी हिट फिल्में बना चुके हैं। फिल्म की लीड एक्ट्रेस भी अब फाइनल हो गई हैं। पहले दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ की बात चल रही थी।
लेकिन आखिरकार अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ को फिल्म के लिए साइन किया गया है। अनुष्का शर्मा पहले से इम्तियाज अली की फिल्म रहनुमां में काम कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications