मशहूर डायरेक्टर के घर तड़के 3 बजे घुसा चोर, CCTV फुटेज वायरल, बिल्ली ने कर दिया खेल

Swapna Waghmare CCTV Video: मराठी फिल्मों और टीवी की निर्देशक स्वप्ना वाघमारे जोशी के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। इसके साथ ही इस घटा का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ चुका है। स्वप्रा जो कि छठी मंजिल पर रहती थी चोर ने उनके घर में घुसने के लिए ड्रेनेज पाइप का सहारा लिया। आधी रात को जब सभी लोग सो रहे थे तब चोर टी-शर्ट और शॉर्ट्स में उनकी इमारत की छठी मंजिल पर चढ़ गया और फ्रेंच खिड़की फांदकर घर के अंदर आ घुसा।
इस घटना के बाद जोशी ने अंबोली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जोशी ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद अंबोली पुलिस ने 26 अगस्त को भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 (घर में चोरी), 331(3) और 331(4) (घर में जबरन प्रवेश या सेंधमारी) के तहत एफआईआर दर्ज की।
#WATCH | #Mumbai: Thief Enters Marathi Film Director Swapna Joshi's Home In Andheri West; Incident Caught On CCTV@meghakuchik1 #MumbaiNews #robbery pic.twitter.com/zhwkHUrzCu
— Free Press Journal (@fpjindia) August 27, 2024
चोर का हर एक मूवमेंट सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, जोशी का 3BHK फ्लैट अंधेरी वेस्ट में सब टीवी लेन, शबरी होटल के पास विंडसर बी बिल्डिंग की छठी मंजिल पर है। 25 अगस्त को, लगभग रात 3.17 बजे, एक चोर स्वप्ना के घर में एक फ्रेंच स्लाइडिंग खिड़की के सहारे घुसा और हॉल में पैसे या कीमती सामान ढूंढने लगा। फिर वह जोशी की मां के कमरे की तरफ गया और दरवाजा खोला।
चोर ने थोड़ा ही दरवादा खोला था और बेडरूम में झांका, जहां जोशी की मां बिस्तर पर सो रही थीं और केयरटेकर फर्श पर सो रहा था। बाद में, उसने दूसरे बेडरूम में देखा, लेकिन अंदर नहीं जा सका क्योंकि वहां एक कुत्ता था। इसलिए, वह रसोई की ओर चला गया और फिर मंदिर के कमरे में ढूंढने लगा।
उनकी पालतू बिल्ली ने जोशी के दामाद देवन को सुबह 3.30 बजे जगा दिया। देवन पानी लेने के लिए किचन में गया था और उसे शक हुआ तो वह वापस हॉल में आया और चोर को देखा। उन्होंने उसका पीछा किया, लेकिन चोर कुछ ही सेकंड में खिड़की से भागने में कामयाब हो गया। चोर निहत्था था। ये पूरी घटना जोशी के घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।


Click it and Unblock the Notifications