सीसीएल यानी क्रिकेट, ग्लैमर और खूबसूरत लड़कियां
नई दिल्ली। किताबों और सरकारी दस्तावेजों पर हॉकी हमारा राष्ट्रीय खेल है, लेकिन लोगों के दिलों की बात करें तो क्रिकेट से ऊपर कुछ नहीं। इसी क्रिकेट में बॉलीवुड, टॉलीवुड और सैंडलवुड समेत कई अन्य फिल्म इंडस्ट्रीज ने ग्लैमर का तड़का लगा दिया है। देश के विभिन्न शहरों में चल रहे सीसीएल के सिर्फ तीन मायने रह गये हैं- क्रिकेट, ग्लैमर और खूबसूरत लड़कियां।
पूरे भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले खेल और सिनेमा एक-दूसरे के क्षेत्र में अभूतपूर्व तरीके से पैठ बनाने की तैयारी कर रहे हैं। एक तरफ यदि खिलाड़ी, अभिनेता तथा निर्माता के रूप में बॉलीवुड फिल्म निर्माताओं को अपनी रचनात्मक सेवाएं प्रदान कर रहे हैं तो सितारों की दुनिया भी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में निवेश करके खेलों को एक नई चमक प्रदान करने की तैयारी कर रही है।
लोगों का कहना है कि यह एक अद्वितीय तथा सांकेतिक संबंध है जिसके भविष्य में और मजबूत होने के आसार हैं। लोग इसे तवज्जो दें, इसलिये सीसीएल ने कई सारी मॉडल्स को इसके प्रोमोशन का जरिया बनाया है। सीसीएल ट्रॉफी शुरू होने से पहले एक कैलेंडर लॉन्च किया गया, जिसमें खूबसूरत लड़कियों के अलावा कोई नहीं। यहां तक एक भी पुरुष सितारे को नहीं लिया गया।
शाहरुख-अक्षय कर रहे प्रचार
खास बात यह है कि सीसीएल के प्रचार में शाहरुख खान, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी जैसे फिल्मी सितारे भी जुट गये हैं। शाहरुख कहते हैं कि क्रिकेट उनका पसंदीदा खेल है और वो हमेशा इससे जुड़े रहना चाहते हैं। शाहरुख ने कहा, "मैं वास्तव में देश के लिए किसी भी खेल का ब्रांड एम्बेस्डर बनना पसंद करूंगा। मैं अच्छा खेल लेता हूं। मुझे खेलों से बहुत लगाव है। मुझे क्रिकेट पसंद है। हॉकी दुनिया का सबसे अच्छा खेल है।" वहीं फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' बना रहे फिल्म निर्माता राकेश ओमप्रकाश मेहरा कहते हैं, "खेल और सिनेमा के तालमेल से पैदा होने वाला प्रभाव मुझे बेहद प्रभावित करता है।"


Click it and Unblock the Notifications











