CCL 2025- हैदराबाद में होगी भिड़ंत, इस वक्त टकराएंगे मुंबई हीरोज और कर्नाटका बुल्डोजर्स!

Mumbai Heroes vs Karnataka Bulldozers- सीसीएल 2025 की धूम है और सारी टीमें धमाकेदार परफॉर्मेंस दे रही हैं। इस वक्त खबरें आ रही हैं जो कि आज यानि 15 फरवरी को काफी शानदार मैच होने वाला है।
हैदराबाद में लगातार चल रहे मैचों में आज का दिन खास है। बीत दिन तेलुगु वॉरियर्स के ने बेहतरीन जीत हासिल की थी। इसके अलावा बात करें मुंबई हीरोज की तो उनकी हालत कुछ नाजुक है क्योंकि उन्होने अपना पहला मैच हारा था। उनको भोजपुरी दबंग्स ने करारी हार दी थी।
मुंबई का मैच कर्नाटक से
आज हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में मुंबई हीरोज का मैच कर्नाटका बुल्डोजर्स के साथ होने वाला है। आज का मुकाबला दोनों के लिए काफी खास है। खबरें हैं कि मैच दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक होगा और इस बीच दोनों टीमें अपना दम खम दिखाने के लिए मैदान में उतरने वाली हैं।
अक्सर देखा जाता है कि कर्नाटक की टीम शानदार खेल का प्रदर्शन करती है। कर्नाटक बुल्डोजर्स की टीम के कप्तान मशहूर एक्टर किच्चा सुदीप हैं तो वहीं मुंबई हीरोज टीम के कप्तान साकिब सलीम है।
मैच का आनंद Jio Hotstar and Sony Sports 3 पर लिया जा सकता है। शाम तक पता चल जाएगा कि कौन से एक्टर्स किनपर भारी पड़ते हैं। गौरतलब है कि साकिब सलीम बेहद दमदार बैट्समैन हैं। उनके रेस 3 में सलमान खान के साथ देखा गया था।


Click it and Unblock the Notifications











