CCL 2025- भोजपुरी दबंग्स की नई जर्सी ने जीता दिल, हर खिलाड़ी के साथ लिखा जाएगा उनकी मां का नाम

Bhojpuri Dabangs New Jersey- सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग 2025 को लेकर काफी समय से चर्चा हो रही है। फाइनली सीसीएल (CCL) की शुरुआत हो चुकी है और इस वक्त भोजपुरी दबंग्स की टीम काफी छाई हुई है।
इस टीम के कप्तान मशहूर अभिनेता और बीजेपी लीडर मनोज तिवारी हैं। बीते दिन दिल्ली में भोजपुरी दबंग्स की टीम ने अपना शान दिखाई और फिर से एक नई जर्सी के साथ साथ नए जोश का ऐलान कर दिया।
जी हां, दिल्ली में इस टीम की नई जर्सी को लॉन्च किया गया है। इस टीम को भारतराइजिन के डायरेक्टर्स सुशील शर्मा, कनिष्क शील, सुशील मलिक और राहुल मिश्रा जैसे लोग स्पॉन्सर कर रहे हैं और सभी इस दौरान मौजूद थे।
आज से होगी लाइव स्ट्रीमिंग
सीसीएल की शुरुआत शनिवार 8 फरवरी से होने वाली है। ये मैच इंडिया में ही होंगे और कई सितारे क्रिकेट के मैदान पर छक्के चौंके की बरसात करते नजर आने वाले हैं। कई सालों की तरह इस साल भी फैंस इस टूर्नामेंट के लिए काफी उत्साहित हैं। एक तो क्रिकेट ऊपर से पसंदीदा सितारों को देखने के लिए लोग मैदान में आते हैं और छा जाते हैं। इस वक्त सोशल मीडिया पर भोजपुरी दबंग्स की जर्सी को लेकर चर्चा है।
लिखा होगा मां का नाम
भोजपुरी दबंग्स ने इस बार नई जर्सी के साथ कुछ अलग किया है। गौरतलब है कि हर एक खिलाड़ी का नाम जर्सी में होगा और उस नाम के पीछे उनकी मां का नाम भी होगा। ऐसा शायद पहले कभी नहीं हुआ है लेकिन इस बार ऐसा कुछ देखने को मिलने वाला है। फिलहाल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग शुरु हो चुकी है। इन मैचों को डिज्नी+हॉटस्टार और सोनी स्पोर्ट्स 3 पर देखा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











